सलमान खान से मिलकर खुशी से झूम उठीं रवि किशन की बेटी रीवा, फैन मोमेंट ने खींचा सबका ध्यान

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन की बेटी ने रीवा किशन ‘अलायंस’ की सक्सेस पार्टी में पहुंची थी, जहां की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. रीवा ने सलमान खान के साथ फोटो शेयर किया है, जिसमें उनका ‘फैन मोमेंट’ दिख रहा है.

Riva Kishan

सलमान खान से मिली Riva Kishan

स्टार हो या फिर कोई आम इंसान, बॉलीवुड के भाईजान (सलमान खान) से हर कोई मिलने की चाहत रखता है. एक्टर के साथ हर कोई थोड़ा वक्त बिताना चाहता है. ऐसा ही भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन की बेटी रीवा के साथ हुआ है. दरअसल, रीवा की मुलाकात दबंग खान (सलमान खान) से हुई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि रीवा की मुलाकात सलमान खान से अमेजन प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘अलायंस’ की सक्सेस पार्टी में हुई है. ‘अलायंस’ रिएलिटी शो में रीवा ने अपने पिता रवि किशन के साथ हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने शो में काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है. हालांकि, रीवा शो की विनर नहीं बन पाई थी. अब यह शो खत्म हो गया है और सभी लोग ‘अलायंस’ की सक्सेस पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं. इस रिएलिटी शो को कुणाल खेमू ने होस्ट किया था.

विज्ञापन

‘अलायंस’ की सक्सेस पार्टी मे पहुंचे थे सलमान खान

कुणाल खेमू का रिएलिटी शो दर्शकों का फेवरेट बन गया था. इस शो में सलमान खान के भाई सोहेल खान भी नजर आए थे. शो में सोहेल खान ने लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बना ली थी. हालांकि, अब यह शो पूरी तरह खत्म हो चुका है और लोग शो की सक्सेस पार्टी मना रहे हैं. इस सक्सेस पार्टी में रीवा किशन की मुलाकात सलमान खान से हुई थी. रीवा ने सलमान खान के साथ फोटो शेयर करते हुए जो लिखा है, उससे साफ जाहिर होता है कि वो भाईजान की जबरा फैन है. फाइनली सलमान खान से मिलने का उनका सपना पूरा हो गया है.

विज्ञापन

रीवा किशन ने सलमान खान संग फोटो किया शेयर

सलमान खान के साथ फोटो पोस्ट करते हुए रीवा किशन ने कैप्शन में लिखा, ‘इसे कोई कैप्शन की जरूरत ही नही है, बस सब कुछ दिल से है. यह एक यादगार रात थी, मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं’. तस्वीर में रीवा का फैन मोमेंट साफ नजर आ रहा है. वहीं भाईजान भी ब्लैक कोर्ट और हैट पहने हुए नजर आ रहे हैं. रीवा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ