Govinda Announced 3 Movies: कॉमेडियन कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2‘ इन दिनों लोगों का काफी एंटरटेनमेंट कर रहा है। वैसे तो यह शो सिर्फ शनिवार को आता है और फैंस को हंसी की फुल डोज देता है। इस शनिवार शो में गोविंदा, शक्ति कपूर और चंकी पांडे मेहमान बनकर आए। इस मौके पर गोविंदा ने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया जिसे सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। हीरो नंबर वन ने अपनी 3 फिल्में अनाउंस की हैं, जिनके जरिए वह फिर बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बीच सवाल यह उठता है कि क्या लंबे वक्त के बाद गोविंदा फिर से बॉलीवुड पर अपना सिक्का जमा पाएंगे और फैंस के दिल को जीत पाएंगे?
कपिल शर्मा के शो पर किया अनाउंस
जाहिर है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ का यह एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। इस दौरान कपिल शर्मा ने गोविंदा, शक्ति कपूर और चंकी पांडे से खूब सारी बातचीत की। शो के दौरान गोविंदा अपने भांजे कृष्णा अभिषेक से भी मिले और दोनों के बीच का 7 साल का वनवास खत्म हुआ। हंसी के इन फव्वारों के बीच गोविंदा ने शो से जाते हुए फैंस को सरप्राइज दिया और 3 फिल्में अनाउंस की।
कौन कौन सी हैं 3 फिल्में
हीरो नंबर वन ने अपने फैंस को बताया कि उनकी फिल्म ‘आ गया हीरो’ के बाद से फैंस इंतजार कर रहे हैं। अब वह जल्द ही 3 फिल्में शुरू कर रहे हैं। इसमें उनकी पहली फिल्म ‘बाएं हाथ का खेल’ होगी। दूसरी फिल्म ‘पिंकी डार्लिंग’ और तीसरी फिल्म ‘लेन देन इट्स ऑल अबाउट बिजनेस’ होगी। दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों ही फिल्मों में गोविंदा के अलावा शक्ति कपूर और चंकी पांडे भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ही नहीं, साउथ की ये 6 फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार
बता दें कि एक वक्त था जब बॉलीवुड में गोविंदा का जलवा देखने को मिलता था। हर डायरेक्टर उनके साथ फिल्म करना चाहता था। खुद गोविंदा भी एक दिन में आधा दर्जन फिल्मों की शूटिंग करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने 70 फिल्में एक दिन में साइन करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। हालांकि सलमान खान के साथ ‘पार्टनर’ के बाद गोविंदा का वो स्टारडम कहीं न कहीं पीछे छूट गया।
क्या फिर चलेगा हीरो नंबर वन का जादू
गोविंदा ने ‘किल दिल’, ‘हीरो आ गया’, ‘फ्राइडे’ और ‘रंगीला राजा’ से बॉलीवुड में वापसी तो की लेकिन उन्हें पहले वाली वो पॉपुलैरिटी नहीं हासिल हुई। लॉकडाउन के बाद से गोविंदा ने फिल्मों से बिल्कुल दूरी बना ली। अब जब उन्होंने दोबारा वापसी का ऐलान किया है तो उन्हें दोबारा इंडस्ट्री में वो स्टारडम हासिल होगा या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।
जाहिर है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में चीजें पहले से बदल गई हैं। नए स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। वहीं जो पुराने स्टार्स हैं, उन्हें भी फैंस तभी एक्सेप्ट कर रहे हैं, जब वह पर्दे पर एक किरदार में दिख रहे हैं। आजकल इंडस्ट्री सिर्फ हीरो से नहीं बल्कि उसके डिफरेंट किरदार से चल रही है। कहना गलत नहीं होगा कि गोविंदा को फिल्मों में किरदार लाने की कोशिश करनी होगी। अगर पहले वाला स्टारडम कायम रखने के लिए वह सिर्फ हीरो नंबर वन के टैग के साथ वापसी करेंगे तो शायद उन्हें लोग अब एक्सेप्ट नहीं कर पाएं।
टैलेंट का खजाना हैं गोविंदा
ऐसा इसलिए भी क्योंकि आज वो 90 का दौर नहीं है। आज की नई जनरेशन अलग लेवल की फिल्में देखना पसंद करती है। खैर गोविंदा बॉलीवुड के इकलौते ऐसे एक्टर रहे हैं, जिन्हें टैलेंट का खजाना कहना गलत नहीं होगा।, एक्टिंग, डांसिंग, कॉमेडी हर चीज में वो लाजवाब हैं। अब देखना होगा कि अपनी वापसी के साथ हीरो नंबर वन क्या फिर से फैंस से वही प्यार पा सकेगा?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines