हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Goodbye Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी नहीं चला रश्मिका का जादू

विज्ञापन
Goodbye Box Office Collection Day 2

मुंबई: ‘पुष्पा’ स्टार रश्मिका मंदाना (Rashika Mandanna) की पहली हिंदी फिल्म ‘गुडबाय'(Goodbye) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की बेहद धीमी शुरुआत हुई। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आई है।

अभी पढ़ें – जुड़वा बच्चों के माता पिता बने Nayanthara और Vignesh Shivan, तस्वीरों में देखें पहली झलक

रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। ‘गुडबाय’ में रश्मिका के साथ नीना गुप्ता और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सुनील ग्रोवर और पावेल गुलाटी भी सपोर्टिंग किरदार निभार रहे हैं। 7 अक्टूबर को रिलीज हुई ये फिल्म अभी तक तो कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है।

विज्ञापन

हालांकि, जानकारों का ये भी कहना है कि ‘गुडबाय’ का सामना ऋतिक और सैफ कि ‘विक्रम वेधा’ से तो है ही, इसके अलावा मणि रत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ भी फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती है।

‘गुडबाय’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Goodbye Box Office Collection Day 2)

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना-स्टारर अलविदा अपने पहले वीकेंड में भारी कमाई करने में विफल रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को महज 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सिनेमाघरों में 18.34 प्रतिशत दर्शकों के साथ अपने शनिवार को भी 1.5 करोड़ रुपये ही कमा सकी। ये आंकड़ा काफी कम है क्योंकि फिल्म को क्रिटीक्स से सकारात्मक समीक्षा मिली है।

अभी पढ़ें – Shilpa Shetty Funny Video: भोजपुरी में अपना दर्द बताती दिखीं शिल्पा, नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन

‘गुडबाय’ के बारे में
‘गुडबाय’ का निर्माण बहल, विराज सावंत, एकता कपूर और शोभा कपूर ने अपने बैनर गुड को, बालाजी मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तहत किया गया है।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola