Malaika Arora की जिंदगी में फिर लौटेगा प्यार? न्यूमेरोलॉजिस्ट ने दी खास सलाह

मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में फिर से एक बार प्यार दस्तक दे सकता है। इस बात की पुष्टि न्यूमेरोलॉजिस्ट ने की है। साथ ही एक्ट्रेस को एक खास सलाह भी दी है।

numerologist predict love again return malaika arora life after breakup with arjun kapoor

Malaika Arora File Photo

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा पिछले काफी वक्त से सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन अब लगता है कि उनकी जिंदगी में फिर से प्यार लौटने वाला है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि न्यूमेरोलॉजिस्ट का कहना है जिनसे सलाह लेने के लिए खुद एक्ट्रेस उनके पास पहुंची थीं। न्यूमेरोलॉजिस्ट ने मलाइका को एक खास सलाह भी दी है और बताया है कि उनकी जिंदगी में फिर से प्यार लौटेगा और वो भी पूरे दस में से दस नंबर के साथ।

मलाइका ने पूछा लव लाइफ पर सवाल

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात न्यूमेरोलॉजिस्ट अरविंद से हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने बिना समय गवाए अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर सवाल पूछा डाला। मलाइका ने पूछा, ‘साल 2025 में मेरी लव लाइफ कैसी रहेगी?’ इसका जवाब देते हुए न्यूमेरोलॉजिस्ट ने कहा, ‘अगर मैं एकदम सही हूं तो आपकी लव लाइफ 2025 में बिल्कुल दस में से दस नंबर की होगी।’

विज्ञापन

न्यूमेरोलॉजिस्ट से ये सुनते ही मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर हंसी आ गई और उन्हें राहत की सांस लेते हुए देखा गया। अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘चलो अच्छी बात है। मैं इन मामलों में काफी व्यावहारिक रही हूं। टैरो या ऐसी चीजों में कभी अकेले नहीं गई। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेने के लिए हमेशा किसी के साथ जाती थी।’ मलाइका ने यह भी कहा कि न्यूमेरोलॉजिस्ट से मिलना उनके लिए सिर्फ संयोग नहीं था। ये एक हिंट था।

विज्ञापन

न्यूमेरोलॉजिस्ट से मिली खास सलाह

मलाइका अरोड़ा की बात सुनने के बाद न्यूमेरोलॉजिस्ट ने उन्हें एक खास सलाह भी दी। उन्होंने सुझाव देते हुए मलाइका से कहा कि वह अपने नाम की स्पेलिंग को बदल लें और जल्द से जल्द अपना घर भी बदलें। न्यूमेरोलॉजिस्ट ने कहा, ‘इन बदलावों को करने से उनकी लव लाइफ शानदार होगी और पॉजीटिव एनर्जी के साथ नए और मजबूत रिश्ते की शुरुआत होगी।’

6 साल साथ रहने के बाद ब्रेकअप

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा करीब 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों करीब 6 साल तक एक-दूसरे के साथ रहे थे। पिछले साल 2024 में उनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। मलाइका ने हमेशा ही अपने ब्रेकअप पर चुप्पी बनाए रखी और इस पर कुछ बोलने से बचती हुई नजर आईं। वहीं अर्जुन कपूर ने साफतौर पर अपने सिंगल होने की पुष्टि की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ