RRR-Gandhi से लेकर AR Rahman तक, जानें कब-किसने जीता ये पुरस्कार?

Golden Globe Awards 2024, India at Golden Globes: गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स (Golden Globe Awards 2024) भारत को कब-कब मिला?

India at Golden Globes

भारत को कब-कब मिला ये सम्मान फोटो आभार- सोशल मीडिया

Golden Globe Awards 2024, India at Golden Globes: आज यानी 8 जनवरी को सुबह 6:30 बजे IST (भारतीय मानक समय) पर गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स (Golden Globe Awards 2024) का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

इस बार ये गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का 81वां संस्करण है। इस अवॉर्ड समारोह का लायंसगेट प्ले पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। हालांकि रेड कार्पेट यह सुबह 5:30 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन

‘आरआरआर’ ने बनाई खास जगह

बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में भारत भी पीछे नहीं है। हाल के दिनों में राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ ने इस पर एक जरूरी प्रभाव डाला है और ये फिल्म शानदार हिट बनकर उभरी है।

विज्ञापन

भारत में कब-किसे मिला गोल्डन ग्लोब अवार्ड

1. दो आंखें बारह हाथ

साल 1957 में फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ से भारत और गोल्डन ग्लोब्स के बीच ऐतिहासिक संबंध बना। इस अवॉर्ड का नामांकन करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बनी। उस समय ये महज एक कल्पना थी, जो हकीकत में बदली। बता दें कि इस फिल्म को वी शांताराम द्वारा निर्देशित किया गया। इस फिल्म ने ना बल्कि नामांकन हासिल किया, बल्कि 8वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सिल्वर बियर और सैमुअल गोल्डविन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लेकर खूब वाहवाही लूटी।

2. गांधी

साल 1983 में भी गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में भारत ने अपनी जगह बनाई। रिचर्ड एटनबरो की ‘गांधी’ ने इसमें नामांकन हासिल किया। बता दें कि इसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, वर्ष का नया सितारा और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक शामिल थे। इस फिल्म से रिचर्ड एटनबरो ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता था। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म- नॉन इंग्लिश भाषा श्रेणी में भी पुरस्कार जीता था।

विज्ञापन

3. सलाम बॉम्बे

साल 1989 में मीरा नायर की फिल्म ने भी सर्वश्रेष्ठ चित्र- नॉन इंग्लिश भाषा की श्रेणी में एक उल्लेखनीय गोल्डन ग्लोब नामांकन अर्जित किया था। हालांकि, ये फिल्म डेनमार्क के पेले द कॉन्करर से हार गई थी।

4. मानसून वेडिंग

साल 2002 में गोल्डन ग्लोब में मीरा नायर को उनके निर्देशन के लिए नामांकन मिला। हालांकि बोस्निया और हर्जेगोविना के ‘नो मैन्स लैंड’ से हार गई।

विज्ञापन

5. एआर रहमान

साल 2009 में संगीत निर्देशक एआर रहमान ने भी इसमें जीत हासिल कर भारत का मान बढ़ाया। बता दें कि एआर रहमान ने गोल्डन ग्लोब जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा। साल 2007 की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए उनके साउंडट्रैक, बैकग्राउंड संगीत ने उन्हें यह जीत दिलाई।

6. आरआरआर

बीते साल 2023 में राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ ने भी इसमें अपना दबदबा बनाया। फिल्म का ट्रैक ‘नाटू-नाटू’ गोल्डन ग्लोब पुरस्कार हासिल किया और अकादमी पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ