Famous Suicide Song: जब भी इंसान का मूड खराब होता है तो वो गाने सुनकर उसको ठीक करता है। आपने कई तरह के गाने सुने होंगे, जिनमें प्यार भरे, दोस्ती के, मोटिवेशनल गाने यहां तक की दुश्मनी तक के गाने शामिल हैं, लेकिन कुछ सालों पहले एक ऐसा गाना आया था, जिसने न जाने कितने लोगों की जान ले ली थी। कहा जाता है कि इस गाने को सुनने के बाद लोग सुसाइड करने लगे थे। गाने को सुनकर लोग इतनी संख्या में आत्महत्या करने लगे थे कि इस गाने को बैन तक कर दिया गया था। इतना ही नहीं इस गाने को आज भी दुनिया का सबसे ‘मनहूस गाना’ कहा जाता है।
हालांकि, ये गाना यूट्यूब पर सुनने को मिल जाएगा, लेकिन आप इसे सुनने की गलती न करना। इस गाने का नाम ‘ग्लूमी संडे’ (Gloomy Sunday) था, जो साल 1933 में आया था। इस गाने का मतलब ‘सैड संडे’ (Sad Sunday) होता है। इस गाने को रेजसो सेरेज (Rezso Seress) ने गाया और कंपोज किया था।
Rezso Seress Song “Gloomy Sunday”
यह भी पढे़ं: 35 की उम्र में 180 किलो वजन, इस फेमस सिंगर को नहीं पड़ता कोई फर्क
62 साल तक रहा बैन Gloomy Sunday
हंगरी के संगीतकार रेजसो सेरेज (Rezso Seress) का ये गाना ‘ग्लूमी संडे’ (Gloomy Sunday) को प्यार से जुड़ा गाना बताया जाता है, जिसे सुनने के बाद लोग सुसाइड करने लगे थे। इस गाने का खौफ लोगों में इस कदर फैल गया था कि करीब 62 साल तक इस गाने को बैन रखा गया था, जिससे लोग इसको सुन न सकें और आत्महत्या न करें। हालांकि, अब इस गाने का वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर उपलब्ध है। जहां इसको सुना जा सकता है। गाने के बोल दूसरी भाषा में है। खास बात ये है कि आज के लोगों के लिए ये आम गाने से कम नहीं है।
गाने का HINDI VERSION भी है मौजूद
बताया जाता है कि रेजसो सेरेज ने ये गाना अपनी प्रेमिका के लिए बनाया था, जिसको 62 साल के लिए बैन कर दिया गया था, जिसके बाद इस गाने को साल 2003 में बैन की लिस्ट से हटा दिया गया था, जिसके बाद ये गाना यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा इस गाने का एक हिंदी वर्जन भी मौजूद है, जिसको करीबन 2 साल पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। गाने के बोल हिंदी में हैं, लेकिन हिंदी में किसने इस गाने को गाया है। इसकी जानकारी मौजूद नहीं है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines