Giancarlo Esposito: सिनेमाजगत में बहुत सारे ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। फिर चाहे वो मेल कलाकार हो या फिर फीमेल। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे हैं, जो एक समय के बाद सिनेमा से गायब ही हो गए। अब बात चाहे बॉलीवुड की करें या हॉलीवुड सफलता तो संघर्ष मांगती है और ऐसा ही कुछ हुआ मशहूर एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो के साथ।
‘ब्रेकिंग बैड’ के मशहूर एक्टर
जियानकार्लो एस्पोसिटो, का पूरा नाम जियानकार्लो ग्यूसेप एलेसेंड्रो एस्पोसिटो है और वो एक मशहूर अमेरिकी अभिनेता हैं। एस्पोसिटो का जन्म साल 1958 में 26 अप्रैल को हुआ था। साल 2009 से 2011 जियानकार्लो ने एएमसी क्राइम ड्रामा सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में गस फ्रिंज की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें आज भी पहचाना जाता है। इस रोल ने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई।
खुद की जान लेने का फैसला किया- जियानकार्लो
इतना ही नहीं बल्कि साल 2017 से 2022 तक उन्होंने इसकी प्रीक्वल सीरीज बेटर कॉल शाऊल में भी अहम रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें क्रिटिक्स च्वाइस टेलीविजन अवार्ड भी मिला, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उन्होंने खुद की जान लेने का फैसला कर लिया था। दरअसल, बात तब की है जब एक्टर अपने करियर में संघर्ष कर रहे थे और उस टाइम वो बेहद निराश हो गए थे।
इंश्योरेंस मनी के लिए ऐसा करने का सोचा
एक शो में इस बारे में बात करते हुए जियानकार्लो ने बताया कि साल 2008 में वो इतना टूट गए थे कि उन्होंने अपनी जान लेने के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा अगर मैं ऐसा करता हूं तो मेरी फैमिली को इंश्योरेंस का पैसा मिल जाएगा, जिससे वो आसानी से अपनी लािफ जी सकेंगे। उन्होंने बताया कि जब मेरे मन में ये सवाल आया कि अगर मैं आत्महत्या कर लेता हूं तो क्या मेरे परिवार को इंश्योरेंस का पैसा मिलेगा ये सवाल मैंने अपनी पत्नी से किया?
मैं बहुत गलत सोच रहा था- एस्पोसिटो
हालांकि उसे नहीं पता था कि मैं ये सब क्यों पूछ रहा हूं और इसके बाद मैंने प्लान बनाना शुरू कर दिया। एस्पोसिटो ने कहा कि मेरे चार बच्चे हैं और मैं चाहता था कि उन्हें एक शानदार लाइफ मिलें। हालांकि फिर मुझे लगा कि मैं बहुत गलत सोच रहा हूं और मैंने इसके बारे में सोचना भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे ऐसा करने से मेरे परिवार को जीवन भर का दर्द मिलेगा और ये बहुत गलत होगा। इसके बाद मैंने कभी खुद की जान लेने के बारे में नहीं सोचा।
यह भी पढ़ें- मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री को फिर लगा तगड़ा झटका
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines