हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GHKKPM: सवि को सरप्राइज देगा ईशान, अक्का साहिब यशवंत से माफी मांगने पर करेंगी मजबूर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Update: ईशान का व्यवहार सवि के लिए बदल जाएगा और उधर भोसले परिवार ईशान के फैसले से गुस्से में आ जाता है।

विज्ञापन
image credit: hotstar

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Update: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में रोज कुछ न कुछ नया ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहा है। आज देखने को मिलेगा कि ईशान सवि को सरप्राइज देने की कोशिश करेगा और वह सवि का कमरा ठीक करेगा, इसके बाद ईशान का बदला व्यवहार देखकर शुक्लाजी चौंक जाते हैं। वह सवि का कमरा सजाने का इंस्ट्रक्शन देगा। इसके बाद शान्तनु और ईशा भी खुश हो जाएंगे। लेकिन भोसले परिवार गुस्से में आ जाता है कि आखिर ईशान ने बिना पूछे यह फैसला क्यों लिया।

 

यह भी पढ़ें: Anupamaa 13 October Episode Update: काव्या पर छाएंगे संकट के बादल, क्या वनराज खो देगा अपना दूसरा बच्चा?

विज्ञापन

 

सवि को सरप्राइज मिलेगा

ईशान सवि का कमरा देखने के लिए जाता है और वह वहां फिसलकर गिर जाता है। इसका बाद ईशान अचानक हंसने लगता है तो शुक्लाजी उसका बदला व्यवहार देखकर खुश हो जाते हैं। फिर वह सवि का कमरा सजाने लगता है। तभी उसको याद आता है कि सवि गणपति पूजा करती है तो वह कमरे में एक रैक लगाएगा। इसके बाद वह सवि को कॉलेज ले जाएगा और वहां जाकर उसको सरप्राइज देगा।

विज्ञापन

दोनों की शादी की बात करेगा शान्तनु

सवि कॉलेज पहुंचकर अपना कमरा देखकर खुश हो जाती है और तभी वह फिसलकर ईशान की गोद में जाकर भी गिर जाती है। इसके बाद सवि अपनी सहेलियों से मिलेगी उनके गले लगेगी। उधर शान्तनु और ईशा ईशान की शादी की बात करेंगे। शान्तनु रीवा को बहुत अच्छी लड़की बताएगा, इसी बीच वह सवि का भी नाम लेता है। तब ईशा सोचने लगती है कि वह सवि और ईशान की शादी करवाना चाहता है, तभी कमरे में सवि आ जाती है।

विज्ञापन

गुस्से में आएगा ईशान

इधर यशवंत गुस्सा हो जाता है कि उसे सवि का कमरा क्यों दिया गया। तभी ईशान गुस्से में कहेगा कि वह बोर्ड मेंबर के पद से रिजाइन कर रहा है। अक्का साहिब उसे समझाती हैं और यशवंत को माफी मांगने पर मजबूर करेंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola