हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'एक एक्टर के तौर पर…', Ghooskhor Pandat पर मचे हंगामे के बीच Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद गहराया हुआ है. इस विवाद के बीच हाल ही में एक्टर ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है. मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने विचार शेयर किए हैं.

विज्ञापन
मनोज बाजपेयी ने 'घूसखोर पंडित' की कॉन्ट्रोवर्सी पर की बात

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी किया था, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद गहरा गया. जयपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए ब्राह्मणों की इमेज खराब करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने इस मुद्दे पर बात करते हुए फैंस के बीच अपनी बातें रखी. वहीं अब फिल्म के एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी इस मुद्दे पर बात की है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

क्या बोले मनोज बाजपेयी?

मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस मुद्दे पर बात की है. एक्टर ने पोस्ट में कहा, ‘लोगों ने जो भावनाएं और चिंताएं जताई हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं और उन्हें गंभीरता से लेता हूं. जब आप किसी ऐसी चीज का हिस्सा होते हैं जिससे कुछ लोगों को ठेस पहुंचती है, तो रुककर उनकी बात सुनना जरूरी हो जाता है. एक एक्टर के तौर पर मैं फिल्म में अपने किरदार और कहानी के जरिए ही जुड़ता हूं.’

यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी की Ghooskhor Pandat पर क्यों गहराया विवाद? फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन आया सामने

विज्ञापन

फिल्म के डायरेक्टर को किया सपोर्ट

एक्टर ने आगे कहा, ‘मेरे लिए ये एक गलतियां करने वाले इंसान और उसके आत्म-साक्षात्कार की जर्नी को दिखाने की कहानी थी, ना कि किसी समुदाय पर टिप्पणी करने की. नीरज पांडे के साथ काम करते हुए मैंने हमेशा नोटिस किया है कि वो अपनी फिल्मों को बहुत जिम्मेदारी और संवदेनशीलता से बनाते हैं. लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने प्रमोशनल मटेरियल को भी हटा दिया है. लोगों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है.’

यह भी पढ़ें: कभी गांव में गोबर उठाता था ये एक्टर, आज बॉलीवुड का है ‘महाराज’; शाहरुख खान के हैं जबरा फैन

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहीं साल 2026 की फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जारी की है. वहीं इस दौरान मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ का भी पहला लुक रिलीज किया गया. इस लुक के बाद से ही घमासान मच गया. ब्राह्मण समाज के लोगों को फिल्म का नाम पसंद नहीं आया और उन्होंने फिल्म को बैन करने की याचिका भी दिल्ली हाईकोर्ट में दायर कर दी. हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म के सारे पोस्टर्स और टीजर को डिलीट कर दिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola