Movie Releases In Diwali On OTT: दिवाली (Diwali 2023) की रौनक हर जगह देखने को मिल रही है। घरों से लेकर बाजारों तक, रास्तों से लेकर दफ्तरों तक दिवाली की तैयारियाँ जोरों पर चल रही है। ऐसे में अब दिवाली की छुट्टियाँ भी लोगों को मिलने लगी हैं, लेकिन ऐसे में वो अपनी छुट्टियों को घर पर कैसे काट सकते हैं, जिसका आइडिया हम आपको देने जा रहे हैं। दरअसल, ओटीटी फैंस के लिए दिवाली कुछ खास होने वाली है, क्योंकि इस खास मौके पर ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका आप घर बैठे मजा ले सकते हैं।
घूमर (Ghoomer)
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और सैयामी खेर (Saiyami Kher) की फिल्म ‘घूमर’ 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अब ये फिल्म ओटीटी पर 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है, जिसको जी5 पर देख सकते हैं।
स्कंद- द अटैकर (Skanda- The Attacker)
राम पोथिनेनी (Ram Pothineni) और श्रीलीला (Sreeleela) की ये तेलुगु फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं, जिसके बाद फैंस इसका ओटीटी पर रिलीज होने का वेट रहे हैं, जो अब खत्म होने वाला है। ये फिल्म भी 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है, जिसको आप बिंज वॉच कर सकते हैं।
व्हॉट्स लव गॉट टू डू विद इट (What’s Love Got To Do With It)
यह ब्रिटिश फिल्म इसी साल 24 फरवरी को रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले पर रिलीज होने वाली है, जिसको हॉलीवुड मूवी फैंस 10 नवंबर को देख सकते हैं। शेखर कपूर निर्देशित रोमांटिक ड्रामा में शबाना आजमी भी एक अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं बलराम सिंह मेहता? जिनके ‘Pippa’ ने पाकिस्तान को चटा दी थी धूल
द किलर (The Killer)
अमेरिकन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द किलर’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद फैंस इसके ओटीटी पर रिलीज होने का वेट कर रहे हैं, जिसके बाद ये फिल्म 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
पिप्पा (Pippa)
ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और मृणाल ठाकुर (Mrinal Thakur) की फिल्म ‘पिप्पा’ साल 1971 में भारत-पाक की जंग की सच्ची कहानी पर आधाऱित फिल्म है, जो 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। (Movie Releases In Diwali On OTT)
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
3 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
4 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
4 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
6 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
7 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
8 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines