हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ghoomer Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस Abhishek Bachchan की 'घूमर' का संघर्ष जारी, बस इतनी हुई कमाई

विज्ञापन
Ghoomer Box Office Collection Day 5

Ghoomer Box Office Collection Day 5: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के लाडले और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बड़ी उम्मीदों के साथ बड़े पर्दे पर सैयामी खेर (Saiyami Kher) और अंगद बेदी (Angad Bedi) के साथ ‘घूमर’ (Ghoomer) लेकर आए। उनकी ये फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुई 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म को लगातार बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई के साथ-साथ दर्शकों की ध्यान आकर्षित करने के लिए संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म ने अपने अपने 5 दिनों के अंदर महज 4.09 करोड़ का कलेक्शन किया।

हालांकि, ये फिल्म करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी अभिषेक बच्चन की ये फिल्म 5 दिनों अंदर बजट एक छोटा हिस्सा भी बटोर नहीं पाई, जो फिल्म के निर्माता-निर्देशक के साथ-साथ स्टार्स के लिए भी काफी निराशाजनक है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन केवल 85 लाख की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 12: ‘गदर 2’ का ‘गदर’ जारी, पहली बार 400 करोड़ के क्लब में शामिल हुए Sunny Deol

विज्ञापन

पांच दिनों में बस इतना ही बटोर पाए Abhishek Bachchan 

जबकि अभिषेक बच्चन की इस फिल्म के मुकाबले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘OMG 2’ ने 10 करोड़ की कमाई की थी और सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 40 करोड़ की कमाई की थी। वहीं ‘घूमर’ ने अपने दूसरे दिन 1.1 करोड़, 1.5 करोड़ और 34 लाख तक की ही कमाई की, जिसके बाद पांचवें दिन महज 30 लाख की ही कमाई की।

बेहतरनी स्पोर्ट्स स्टोरी को दिखाती है Ghoomer

आर बाल्की (R Balki) के निर्देशन में बनी ‘घूमर’ का में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी अनीना उर्फ सैयामी खेर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो क्रिकेट खेलना चाहती है और अपनी टीम की एक अच्छी बल्लेबाज है। हालांकि वो एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो जाती है और अपना दाहिना हाथ खो देती है।

विज्ञापन

अपने सपनों और आशाओं को त्याग की कगार पर उसकी मुलाकात एक असफल पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी यानी अभिषेक बच्चन से होती है, जो उसका नया रास्ता दिखता है और एक अनोखे रूप में बढ़िया गेंदबाज बनता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola