Ghoomer Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और सैयामी खेर (Saiyami Kher) की फिल्म ‘घूमर’ ( Ghoomer) शुक्रवार, 17 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर गायब ही नजर आ रही है। फिल्म को दर्शकों का वो रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, जिसकी उम्मीद में अभिषेक बच्चन ने लंबे समय बाद ‘घूमर’ के साथ बड़े पर्दे पर उतरे थे। फिल्म ने अपने तीन दिनों के अंदर अपनी बजट की आधी कमाई भी नहीं की। रिपोर्ट् के मुताबिक फिल्म का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है।
फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन केवल 85 लाख की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 1.20 करोड़ रुपये तक कमाए। वहीं अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन भी महज 1 करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई की। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को वीकेंड का भी कोई खास फायदा नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: KBC 15: साढ़े छह लाख के लिए अभिषेक से इतना आसान सवाल पूछ ट्रोल हुए अमिताभ, बोले – पैसे ऐसे ही बांट दो
Gadar 2 और OMG 2 से भी पीछे रही Ghoomer
वहीं, सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 दिनों के अंदर भी 41 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म में टोटल कलेक्शन 377.20 करोड़ रुपये का रहा। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भी कमाई के मामले में धीमी गति से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, लेकिन फिल्म ने अपने कलेक्शन में 13 करोड़ के आस-पास की कमाई कर टोटल कलेक्शन 114.61 करोड़ के पास पहुंच गई। ऐसे में अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ के लिए काफी निराशाजनक है।
क्या कहती है Ghoomer की कहानी?
इस फिल्म की कहानी अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और सैयामी खेर (Saiyami Kher) के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आती है। फिल्म में सैयानी यानी अनिना एक भारतीय महिला क्रिकेटर बनने का सपना दिखती हैं, लेकिन उसके एक ऐसा हादसा हो जाता है, जो उसकी पूरी जिंदगी ही बदल देता है, जिसका अभिषेक बच्चन का सहारा मिलता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
31 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
40 mins agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
56 mins agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines