Ghoomer Box Office Collection Day 1: शुक्रवार, 18 अगस्त को सिनेमाघरों में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा सैयामी खेर (Saiyami Kher), शबाना आजमी (Shabana Azmi) और अंगद बेदी (Angad Bedi) भी अदम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के इर्द-गिर्द ही घूमती है। हालांकि, इस समय बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) का डंका बज रहा है। ऐसे में अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा पाई है ये बात हर कोई जानना चाहता है।
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) का कुल बजट 30 करोड़ का बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को दर्शकों का मिक्स रिएक्शन भी मिल रहा है। हालांकि, अभी फिल्म के पहले दिन की कमाई के संभावित आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म ने पहले दिन महज 0.85 करोड़ का कलेक्शन किया, जो काफी निराशाजनक रहा।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की बहू को भारी पड़ा Elvish Yadav को सपोर्ट करना, ट्रोलर्स ने हिलाया एक्ट्रेस का System
Gadar 2 के आगे नहीं टिक पाई OMG 2 क्या टिकेगी Ghoomer?
सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘ओ माय गॉड 2’ (Oh My God 2) भी रिलीज हुई थी, जो कमाई के मामले में ‘गदर 2’ से काफी पीछे रह गई। फिल्म ने 7 दिनों के अंदर केवल 89.80 करोड़ रुपये का ही रहा।
जबकि ‘गदर 2’ ने 284.63 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया। हालांकि, अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’ का ये पहला दिन था ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि ये हफ्ता फिल्म के लिए अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कितना घूम पाती हैं ये देखना दिलचस्प होगा।
5 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आए Abhishek Bachchan
शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) से अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर 5 साल बाद वापसी कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले वो फिल्म ‘लूडो’, ‘द बिग बुल’ और ‘दसवीं’ में नजर आ चुके हैं, लेकिन ये सभी फिल्म और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिनको दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं अब देखना ये है कि क्या दर्शकों का इतना प्यार वो बड़े पर्दे पर हासिल कर पाते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines