Johnny Wactor: आज सुबह सिनेमाजगत में शोक की लहर छा गई। जब मशहूर हॉलीवुड एक्टर जॉनी वेक्टर की मौत की खबर आई, तो हर कोई सन्न रह गया। महज 37 साल उम्र और सिर्फ कार को बचाने के चक्कर में जान से हाथ धो देना अपने-आप में ही बहुत बड़ी बात है। जानकारी है कि जॉनी वेक्टर की चोरों ने कथित तौर पर गोली चलाकर हत्या कर दी।
आखिरी सांस तक किया चोरों का मुकाबला
इस घटना में जॉनी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, हालांकि उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक चोरों का मुकाबला किया। जॉनी की मां के अनुसार, जॉनी अपने को-स्टार के साथ बाहर गए थे। इस दौरान जब जॉनी ने देखा कि उनकी कार के साथ कुछ लोग छेड़छाड़ कर रहे हैं, तो उन्होंने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन इस घटना में जॉनी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
जॉनी ने की कार को बचाने की हर मुमकिन कोशिश
जनरल हॉस्पिटल के लगभग 200 एपिसोड में अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता जॉनी की मौत से ना सिर्फ फैमिली और फैंस बल्कि इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है। हालांकि जॉनी के हौसले को भी सलाम है क्योंकि उन्होंने अपनी कार को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। अक्सर ऐसा होता है जब हम किसी मुसीबत में पड़ते हैं, तो हार मान लेते हैं, लेकिन यहां जॉनी ने हार नहीं मानी और लड़ते रहे। इस घटना में चोरों से हाथा-पाई के दौरान एक चोर ने जॉनी पर फायर कर दिया और मौके पर ही एक्टर की मौत हो गई।
टाइम लोकेशन पर क्या हुआ?
दरअसल, जॉनी अपने को-स्टार के साथ सुबह के टाइम 25 मई को बाहर गए थे। इस दौरान जब जॉनी ने देखा कि कुछ लोग उनकी कार से छेड़छाड़ कर रहे हैं, तो उनसे नहीं रहा गया और उन्होंने उनका मुकाबला किया, लेकिन वो चोरों से नहीं जीत पाए। जी हां, चोरों ने एक्टर पर फायर कर दिया और जॉनी की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर ही हो गई जॉनी की मौत
घटना को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो गए और जॉनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी को भी अरेस्ट नहीं किया है। एक्टर की मां को जॉनी की मौत का सदमा-सा लगा है। अब भई किसी का जवान बेटा कम उम्र में दुनिया छोड़कर इस तरह से चला जाए, तो भला मां का बुरा हाल तो होगा ही। जॉनी अपने पीछे ना सिर्फ अपनी मां बल्कि अपने भाई-बहन को भी छोड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर की गोली मारकर हत्या, फिल्म इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines