जेनेलिया डिसूजा को आया पति रितेश देशमुख पर प्यार, कैमरे के सामने हुए रोमांटिक

riteish

Genelia Riteish Viral Video: बी-टाउन के सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रितेश और जेनेलिया अक्सर अपने रोमांटिक वीडियोज के जरिए फैंस को कपल गोल देते देखे जाते रहे हैं। अब एक बार फिर फैंस की फेवरेट जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन

जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में एक वीडियो (Genelia D’Souza Video) शेयर किया, जिसमें वो अपने ‘नवरा’ यानी पति रितेश के साथ माशूका गाने पर थिरक रही हैं। व्हाइट ड्रेस में जेनेलिया काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने कानों में गोल्डन कलर के हूप्स पहन रखे हैं और खुले बालों में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं रितेश ने रेड कलर की चेक शर्ट पहन रखी है। वीडियो में दोनों को एक दूजे में खोते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

बता दें, ये गाना रकुल प्रीत सिंह का है, जिसमें उन्होंने अपने कातिलाना अंदाज से कहर ढाया है। वीडियो के ऑनलाइन शेयर करते ही फैंस ने दिल खोलकर इस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा ‘क्यूटनेस ओवर लोडेड’, दूसरे ने लिखा, ‘सो लवली’, तीसरे ने लिखा, ‘सबसे खूबसूरत जोड़ी।’

विज्ञापन

इस बीच रितेश और जेनेलिया का एक स्पॉटेड वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखे जा सकते हैं। वीडियो बीती रात का है, जिसमें ये दोनों कपल पार्टी कर के बाहर निकलते हुए देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें, जेनेलिया डिसूज लंबे समय के बाद एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस अपने पति रितेश देशमुख के साथ मराठी फिल्म मिस्टर मम्मी में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ