बेटे के इस एक सवाल ने जेनेलिया डिसूजा को बना दिया वेजिटेरियन, 2020 से ले रहीं वीगन डाइट

Genelia D’Souza Vegan Diet: जेनेलिया डिसूजा अपनी फिल्मों और लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. मगर 2017 में बेटे के द्वारा पूछे गए इस सवाल ने उन्हें वीगन बनने पर मजबूर कर दिया. आज के समय पर एक्ट्रेस वीगन डाइट लेंती हैं.

Genelia D'Souza Vegan Diet

Genelia D'Souza Vegan Diet

Genelia D’Souza Lifestyle: जेनेलिया डिसूजा देशमुख अपने पति रिदेश देशमुख के साथ कपल वीडियोज में काफी नजर आती हैं. एक्ट्रेस आजकल अपनी फिटनेस, खूबसूरती और स्वस्थ जीवनशैली के लिए बहुत चर्चा में रहती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस पूरी जर्नी की शुरुआत एक बहुत छोटे और मासूम सवाल से हुई थी? आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बेटे ने पूछा सवाल

जेनेलिया बचपन से ही मांस-मछली बहुत शौक से खाती थीं. उन्हें लगता था कि नॉन-वेज के बिना तो जीवन अधूरा है. लेकिन जब उनके बड़े बेटे राय ने बहुत ही सीधे-सादे अंदाज में उनसे पूछा – “मम्मी आप जानवरों से इतना प्यार करती हो, फिर चिकन कैसे खा लेती हो?”

विज्ञापन

इस सवाल ने जेनेलिया को सोचने पर मजबूर कर दिया. एक्ट्रेस बताती हैं कि इस सवाल के बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई. बच्चे की मासूमियत और सच्चाई ने उनके दिल को छू लिया. उसी पल उन्होंने सोचा कि अगर वे सचमुच जानवरों से प्यार करती हैं, तो फिर उन्हें उनके लिए दर्द का कारण कैसे बन सकती हैं? बस इसी एक सवाल ने उनकी सोच बदल दी और उन्होंने नॉन-वेज खाना पूरी तरह छोड़ दिया.

2017 में बनीं वेजिटेरियन, 2020 में बनीं वीगन

जेनेलिया ने नॉनवेज खाना 2017 में छोड़ दिया था और वेजिटेरियन बन गईं. उस समय उनका मकसद अपनी सेहत का ख्याल रखना ही था. इसीलिए उन्होंने फुल प्रोटीन बेस्ड वेजिटेरियन डाइट लिया. लेकिन 2020 में कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान उनमें और बड़ा परिवर्तन आया. जेनेलिया और उनके पति दोनों में वीगन बनने का फैसला लिया. अब कपल दूध, दही, पनीर, घी, भी नहीं खाते हैं.

विज्ञापन

वीगन बनने के बाद आए परिवर्तन

जेनेलिया बताती हैं कि वीगन डाइट लेने के बाद वे बहुत ज्यादा हल्की, एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करती हैं. उनका पेट भी पहले से कहीं बेहतर रहता है. साथ ही उन्हें लगता है कि वे अब सचमुच अपनी बात पर खरी उतर रही हैं. वे जानवरों से प्यार करती हैं तो उनके लिए किसी भी तरह का दुख नहीं पैदा करना चाहतीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ