Gayatri Joshi: बी-टाउन में कैसे ऐसी हस्तियां हैं, जिन्होंने एक समय के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। आज हम आपको शाहरुख खान की एक ऐसी ही हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मॉडल से अभिनेत्री तो बनी।
एक टाइम के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की ओर पलटकर भी नहीं देखा। आइए जानते हैं कि आखिर ये बी-टाउन की कौन-सी हसीना है, जिन्होंने अरबपति संग शादी की?
यह भी पढ़ें- Fatima Sana Shaikh का Aamir Khan के साथ क्यों जोड़ा जाता है नाम? ऑनस्क्रीन बेटी से रियल में क्या कनेक्शन?
फिल्मों में डेब्यू करना था ‘ड्रीम डेब्यू’
दरअसल, ये हसीना कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन हीरोइन गायत्री जोशी है। बता दें कि साल 2004 में गायत्री ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने पहली बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘स्वदेस’ में काम किया। बता दें कि फिल्मों में डेब्यू करना गायत्री का ‘ड्रीम डेब्यू’ था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन इसे अभी भी बी-टाउन की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म से गायत्री को भी अच्छी पहचान मिली, हालांकि इसके कुछ टाइम के बाद ही गायत्री ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
गायत्री जोशी ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?
बता दें कि महज 27 साल की उम्र में ही गायत्री ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया। इसके अलावा वो कई विज्ञापनों में भी नजर आईं। साल 2000 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज अपने नाम करने वाली गायत्री ने स्वदेस के साथ फिल्मों में एंट्री की। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में बिजनेस टाइकून विकास ओबेरॉय संग शादी कर ली। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपनी मैरिड लाइफ पर ध्यान देना शुरू किया और फिल्मों में काम करना छोड़ दिया।
कौन है गायत्री की पति विकास ओबेरॉय?
अभिनेत्री गायत्री जोशी के पति की बात करें तो बिजनेस टाइकून विकास ओबेरॉय एक कारोबारी परिवार से हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विकास अरबों डॉलर की ओबेरॉय रियल्टी चलाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स के अनुसार, विकास वेस्टिन होटल के भी मालिक हैं। जनवरी 2024 तक ओबेरॉय की कुल संपत्ति 4.9 बिलियन डॉलर (40,600 करोड़ रुपए) है। इसके साथ ही अगर फोर्ब्स इंडिया की 2023 की अमीरों की लिस्ट देखी जाए, तो इस लिस्ट में उन्हें 58वां सबसे अमीर भारतीय माना जाता है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines