गौरी स्प्रैट संग आमिर खान के रिश्ते पर बहन ने यूं किया रिएक्ट, क्या बोलीं निखत?

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है और तबसे ही वो सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अब आमिर खान की बहन ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

Aamir Khan, Nikhat

Aamir Khan, Nikhat

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आमिर ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए मीडिया से अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को मिलवाया। तबसे ही आमिर को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच अब आमिर की बहन निखत ने भी इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?

क्या बोलीं निखत?

आमिर खान की बहन निखत ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि मैं उन दोनों के लिए बहुत खुश हूं और उनकी खुशी की कामना करती हूं। गौरतलब है कि आमिर खान खुद भी कह चुके हैं कि उन्होंने अपने परिवार से गौरी को मिलवाया है और सभी उनके लिए बहुत खुश भी हैं। गौरी और आमिर 25 साल पहले एक-दूसरे से मिले थे।

आमिर खान की प्रोडक्शन टीम

इसके अलावा अगर गौरी की बात करें तो गौरी स्प्रैट, आमिर खान की प्रोडक्शन टीम में काम कर रही है। साथ ही उनका 6 साल का एक बेटा भी है। गौरी बैंगलोर में रहती है और उनकी फैमिली साउथ इंडिया से है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब आमिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फातिमा सना शेख

जी हां, गौरी से पहले आमिर को लेकर सुनने में आया था कि वो अपनी दंगल को-स्टार फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभाया था। हालांकि, दोनों ने ही कभी इन रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी में जब फातिमा नजर आई, तो इन अफवाहों को फिर से हवा मिल गई।

फातिमा सना शेख ने किया था रिएक्ट

एक बार इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पहले मुझे फर्क पड़ता था और बुरा भी लगता था। उन्होंने कहा था कि वो लोग जो मुझे जानते भी नहीं मेरे बारे में लिख रहे हैं जबकि वो सच भी नहीं जानते।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ