Shah Rukh Khan Reaction On Affair Rumours: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कभी इतने मासूम लगने वाले और सभी के साथ सभ्य बर्ताव करने वाले इस एक्टर को भी गुस्सा आ सकता है। तो हां, शाहरुख को भी गुस्सा आता है और इतना कि वो गन उठाकर निकल पड़ते हैं। ये हमारा नहीं बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान का कहना है। 90s में एक्टर को लेकर कुछ झूठे और डिफेम करने के लिए आर्टिकल छापे गए थे। इस दौरान उन्होंने कैसे डील किया था इसे लेकर अब गौरी खान (Gauri Khan) का एक इंटरव्यू सामने आया है।
यह भी पढ़ें: शादी के 3 हफ्ते बाद ही टीवी की मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी में आई नई खुशी
गौरी ने खोला पति का राज
इस इंटरव्यू में गौरी से उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया गया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने मैगजीन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। जिन्होंने शाहरुख और उनकी ‘माया मेमसाब’ की को-स्टार दीपा साही के बीच अफेयर की रूमर्स का दावा किया था। गौरी बोलीं, ‘यह विश्वास करना मुश्किल है कि यह आदमी औरतों और सेक्स के बारे में बातें नहीं करता, वो सिर्फ अपनी पत्नी के बारे में बात करता है। मेरे पेरेंट्स भी इस बात से बहुत खुश हैं कि जब वो इतने बड़े स्टार बन चुके हैं तब भी वो इतने प्यार से मेरा ख्याल रखते हैं। वो ये फेक नहीं करते लेकिन लोगों को इस बात पर विश्वास नहीं होता।’
अफेयर की अफवाहों पर भड़क गए थे किंग खान
गौरी ने आगे कहा, ‘एक मैगजीन ने शाहरुख और दीपा साही के एक साथ एक कमरे में बंद होने के बारे में लिखा था और शाहरुख बंदूक लेकर उनके ऑफिस चले गए और सब तोड़ दिया।’ इसके बाद गौरी से पूछा गया कि किंग खान का ये रिएक्शन इसलिए आया था क्योंकि वो अपसेट थीं? तो गौरी ने कहा कि इस बारे में उन्होंने रिएक्ट ही नहीं किया था क्योंकि वो जानती थीं कि ये सब सच नहीं है। दीपा अपने पति में खोई हुई थी। तो मैंने कुछ भी नहीं कहा लेकिन शाहरुख मुझे किसी किताब की तरह पढ़ सकते हैं। वो नहीं चाहते कि मैं किसी ऐसी चीज़ के बारे में रोऊं जो बस कल्पना है। लेकिन इससे वो वाकई परेशान हो गए थे। तीन रातों तक वो सो नहीं पाए थे।’
जूही संग भी उड़े रूमर्स
गौरी ने अपने पति के को-स्टार्स के साथ फोटो सेशन न करवाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैगजीन को उनके बारे में लिखने के लिए फोटो सेशन की जरूरत नहीं है। उनके और जूही चावला (Juhi Chawla) के अफेयर की कहानी के लिए उन्होंने डर की एक तस्वीर का इस्तेमाल किया। जिसके बाद वो गए और उनका ऑफिस तोड़ दिया। मैं शाहरुख पर पूरा भरोसा करती हूं और उनके को-स्टार्स के साथ मेरे अच्छे रिश्ते हैं। उन पर किसी अफेयर का शक करने से पहले मैं मर जाऊंगी।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines