मुंबई में गौरी खान का एक रेस्टोरेंट है जिसका नाम ‘टोरी’ है। इस रेस्टोरेंट में शाहरुख खान और उनके बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के लिए एक खास एंट्री का रास्ता बनाया गया है। स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में रेस्टोरेंट के हेड शेफ स्टीफन गाडिट ने बताया कि खान परिवार के लिए एक अलग और गुप्त दरवाजा बनाया गया है जिससे वो अंदर-बाहर आते-जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस दरवाजे का इस्तेमाल सिर्फ कुछ खास लोग ही कर सकते हैं और ये सुविधा सिर्फ खान परिवार के लिए है।
खास लोगों के लिए गुप दरवाजा
शेफ स्टीफन ने बताया कि शाहरुख और उनका परिवार अक्सर रेस्टोरेंट में खाना खाने आते हैं और कभी-कभी जब वो नहीं आ पाते तो घर पर ऑर्डर कर लेते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अबराम को यहां की सुशी बहुत पसंद है, शाहरुख को लैम्ब चॉप्स खाना पसंद है और गौरी को थाई करी बहुत अच्छी लगती है। उन्होंने यह भी बताया कि सुहाना और आर्यन अपने दोस्तों के साथ यहां आते हैं और अच्छा समय बिताते हैं। कुछ समय पहले शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी का जन्मदिन भी इसी रेस्टोरेंट में मनाया गया था।
शाहरुख खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स
अब शाहरुख के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। इन फिल्मों के बाद उन्होंने थोड़ा ब्रेक लिया और अब वो सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी और ये उनका थिएटर में डेब्यू होगा। सुहाना इससे पहले नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द आर्चीज’ में काम कर चुकी हैं, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। ‘किंग’ फिल्म में अभिषेक बच्चन भी होंगे।
गौरी का रेस्टोरेंट ‘टोरी’ पिछले साल वैलेंटाइन्स डे पर शुरू हुआ था। यह रेस्टोरेंट नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो Fabulous Lives Of Bollywood Wives में भी दिखाया गया था, जिसमें सुजैन खान, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और सीमा सजदेह जैसे सितारे उद्घाटन में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें- फिल्म जगत की ये 10 हस्तियां पॉलिटिकल फैमिली से रखती हैं ताल्लुक, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 hr agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines