फिल्म जगत की ये 10 हस्तियां पॉलिटिकल फैमिली से रखती हैं ताल्लुक, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

फिल्म और राजनीति के बीच गहरा संबंध रहा है। फिल्म जगत के कई सितारे फिल्म में नाम कमाने के बाद राजनीति में आ गए और कई सितारे तो पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं।

फिल्म जगत की ये 10 हस्तियां पॉलिटिकल फैमिली से रखती हैं ताल्लुक, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Photo Credit- Instagram

राजनीति और फिल्में देखने में तो अलग-अलग दुनिया लगती हैं, लेकिन इन दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता है। बहुत से ऐसे फिल्मी सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में तो नाम कमाया ही, साथ ही राजनीति में भी अपना लोहा मनवाया। जैसे शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, स्मृति ईरानी और जया बच्चन। वहीं, कुछ स्टार ऐसे भी हैं जो खुद राजनीतिक परिवार से आते हैं और फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे 10 सितारों के नाम।

विज्ञापन

विज्ञापन

शरवरी वाघ

शरवरी ने 2021 में फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने इसमें बबली यानी सोनिया का रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने ‘मुंज्या’, ‘महाराज’ और ‘वेदा’ जैसी फिल्मों में काम किया। बहुत लोगों को ये नहीं पता कि शरवरी का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके नाना मनोहर जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर

भूमि ने फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनके पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र में मंत्री थे। साल 2011 में कैंसर की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

नेहा शर्मा

नेहा शर्मा को लोग उनकी सुंदरता के लिए पसंद करते हैं, लेकिन फिल्मों में वो ज्यादा कामयाब नहीं हो सकीं। उन्होंने 2007 में साउथ की फिल्म ‘चिरुथा’ से शुरुआत की और फिर 2010 में ‘क्रूक’ में इमरान हाशमी के साथ नजर आईं। उनके पिता अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर से विधायक रहे हैं।

विज्ञापन

लव सिन्हा

लव सिन्हा अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे हैं। उन्होंने फिल्म ‘सदियां’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी, लेकिन फिल्म नहीं चली। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

विज्ञापन

आयुष शर्मा

आयुष शर्मा, सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं। उन्होंने फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। अब तक उन्हें इंडस्ट्री में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। उनके पिता अनिल शर्मा बीजेपी के नेता और विधायक हैं।

विज्ञापन

चिराग पासवान

चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान एक जाने-माने नेता थे। चिराग ने 2011 में कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मिले न मिले हम’ में काम किया था, लेकिन वो फिल्म भी नहीं चली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और राजनीति में आ गए।

विज्ञापन

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख बॉलीवुड के एक जाने-माने एक्टर हैं। भले ही उनका परिवार राजनीति से जुड़ा हो, लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

अरुणोदय सिंह

अरुणोदय सिंह ने ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘जिस्म 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह भी एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता अजय सिंह मध्य प्रदेश में विधायक रह चुके हैं और उनके दादा अर्जुन सिंह दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन

संजय दत्त

संजय दत्त बॉलीवुड के बड़े अभिनेता हैं। उनके पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दोनों राजनीति से जुड़े रहे हैं। सुनील दत्त सांसद और मंत्री भी रहे थे। संजय दत्त राजनीति में तो नहीं आए, लेकिन फिल्मों में उन्होंने खूब नाम कमाया।

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा मशहूर अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। उनके पिता लंबे समय तक राजनीति में रहे और मंत्री भी रहे। सोनाक्षी ने फिल्मों में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ