Gaurav Taneja Ritu Rathee Karwa Chauth: पॉपुलर यूट्यूबर गौरव तनेजा और ऋतु राठी का रिश्ता उतार-चढ़ाव से गुजरा है। हाल ही में इस कपल के रिश्ते में चल रहा तनाव सोशल मीडिया तक पहुंच गया था। दोनों की प्राइवेट बातें लोगों के मनोरंजन का हिस्सा बन गई थीं। जहां बिना सोचे-समझे लोग कुछ भी अंदाजे लगा रहे थे और किसी को भी ब्लेम कर दे रहे थे। ऋतु राठी ने एक वीडियो बनाकर इन सभी लोगों को सारा सच बताया और ये भी कहा था ये दोनों जिस भी फैसले पर पहुंचेंगे वो बता दिया जाएगा।
ऋतु और गौरव ने कैसे मनाया करवा चौथ?
ऋतु राठी का वीडियो सामने आने के बाद कपल के फैंस भी घबरा गए थे। वहीं, अब खबर आई है कि गौरव और ऋतु के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। बीते दिन गौरव तनेजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया था। उन्होंने दिखाया था कि ऋतु उनके लिए मेहंदी लगवा रही हैं। वहीं, अब गौरव का पत्नी संग एक बेहद रोमांटिक वीडियो सामने आया है। करवा चौथ बीतने के बाद अब फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर ने सेलिब्रेशन का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।
गौरव ने पत्नी के लिए बनाया हलवा
पहले उन्होंने दिखाया है कि कैसे बाकि कपल्स पूजा कर रहे हैं और वो अपनी सजनी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वो खाली नहीं बैठे, बल्कि अपनी वाइफ को स्पेशल फील करवाने के लिए गौरव तनेजा ने एक बेहद ही रोमांटिक काम भी किया। दरअसल, उन्होंने अपने हाथों से ऋतु के लिए उनका फेवरेट हलवा बनाया जिससे वो उनका व्रत खुलवा सकें। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे जब ऋतु काम से लौटकर घर पहुंचीं तो उन्होंने करवा चौथ की रस्में निभाईं। पहले ऋतु ने छलनी से पति का चेहरा देखा और फिर गौरव ने उनकी मांग सिंदूर से भर दी।
यह भी पढ़ें: इन मेल एक्टर्स ने बीवी का पहला करवा चौथ बनाया स्पेशल, किया ये अनोखा काम
रोमांटिक वीडियो वायरल
वीडियो में ऋतु को पति का पांव छूते हुए भी देखा जा सकता है। गौरव ने पहले ऋतु को पानी पिलाया और फिर वो हलवा खिलाया जो उन्होंने अपने हाथों से बनाया था। अब इनका ये रोमांटिक वीडियो देख फैंस के भी चेहरों पर चमक आ गई है। दरअसल, जब इनके मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं तो इनके चाहने वाले बेहद डर गए थे। अब ये वीडियो इस बात का सबूत है कि इनका रिश्ता पहले से भी ज्यादा मजबूत हो चुका है। दोनों का प्यार न सिर्फ जिंदा है बल्कि पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो चुका है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
6 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
9 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
14 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
14 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
15 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
17 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines