Khatron Ke Khiladi 15: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने हाल ही में रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से वॉलंटरी एग्जिट की है. इसके बाद से ही गौरव खन्ना चर्चाओं में बने हुए हैं. शो से गौरव खन्ना की एग्जिट से उनके फैंस के साथ-साथ शो के कंटेस्टेंट्स भी शॉक्ड हो गए थे. वहीं अब एक्टर ने अपने व्लॉग में बताया है कि क्यों उन्होंने शो से वॉलंटरी एग्जिट ली. वहीं अब सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. एक्टर ने बताया है कि उनके लिए शो से वॉलंटरी एग्जिट लेना कितना जरूरी था. तो चलिए आपको भी बताते हैं आखिर गौरव खन्ना ने वॉलंटरी एग्जिट को लेकर अपने व्लॉग में क्या कुछ कहा है.
गौरव खन्ना ने क्यों ली वॉलंटरी एग्जिट?
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में गौरव खन्ना की एक बार फिर एंट्री हुई थी. दरअसल पहले गौरव खन्ना इंजरी के चलते शो से एविक्ट हो गए थे. वहीं एक बार फिर शो में गौरव खन्ना की रिएंट्री हुई. रिएंट्री के बाद भी गौरव खन्ना एलिमिनेशन स्टंट में चले गए, हालांकि एलिमिनेशन स्टंट को गौरव खन्ना ने जीत लिया, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने शो से एग्जिट का रास्ता ही चुना. एलिमिनेशन स्टंट जीतने के बाद भी जब गौरव खन्ना ने शो से वॉलंटरी एग्जिट की बात कही तो शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी शॉक्ड हो गए थे. वहीं शो के कंटेस्टेंट्स ने भी गौरव खन्ना के इस फैसले में उन्हें सपोर्ट किया.
यह भी पढ़ें: ‘युवा’ में माही विज को मिला था करीना कपूर का रोल, टीवी एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस 20’ में किया खुलासा
एक्टर ने बताया असली कारण
गौरव खन्ना ने अब अपने व्लॉग में वॉलंटरी एग्जिट का रीजन बताया है. एक्टर ने बताया कि उनकी कोहनी में पिछले स्टंट के दौरान चोट लग गई थी. वहीं जब शो में उन्होंने वापसी की तो उन्हें लगा था कि वो सभी स्टंट कर लेंगे. लेकिन उनकी कोहनी में दर्द और बढ़ता चला गया. अपने व्लॉग में एक्टर ने बताया कि मेरा दर्द बढ़ता ही जा रहा था, मुझे डर था कि कहीं इलेक्ट्रोक्यूशन या करंट जैसे स्टंट आए तो मेरा दर्द बढ़ ना जाए. इसलिए मैंने शो से एग्जिट करने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: सोहेल खान के घर हुई गणेश आरती में शामिल हुए सलमान खान, गणपति विसर्जन के बाद वीडियो वायरल
अब शो में नजर नहीं आएंगे गौरव खन्ना
व्लॉग में बात करते हुए गौरव खन्ना ने अपनी कोहनी पर बंधी बैंडेज भी अपने फैंस को दिखाई. साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि जब मैंने शो में वापसी की तो डॉक्टर ने मुझे पहले ही सावधानी बरतने के लिए कहा था. गौरव ने आगे कहा कि मैं भी फिनाले तक शो में टिकना चाहता था लेकिन चोट की वजह से मुझे शो से एग्जिट लेनी पड़ी. बता दें लेटेस्ट एपिसोड में गौरव खन्ना ने शो से वॉलंटरी एग्जिट ली है. वहीं अब फैंस को गौरव के इस फैसले के पीछे की असली वजह पता चल गई है.
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
27 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines