हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rakhi Sawant पर भड़की Gauahar Khan, बोलीं- 'कैसे इतना ड्रामा क्रिएट...'

विज्ञापन
Gauahar Khan on Rakhi Sawant

Gauahar Khan on Rakhi Sawant: इन दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल दुर्रानी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने बयानों के चलते दोनों में से कोई ना कोई आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही में राखी सावंत मक्का मदीना गईं थी और कुछ दिन पहले ही वापस लौटी है।

राखी ने वापस आने के बाद लोगों से कहा कि वो उन्हें फातिमा कहकर बुलाएं। इसके बाद से सभी उनको फातिमा कहकर पुकार रहे हैं। वहीं, वापस लौटने के बाद से राखी लगातार अबाया पहने दिख रही है। वहीं, अब इस पर गौहर खान ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें- Gadar 2 ने कमा लिए 500 करोड़, फिर भी इन फिल्मों से पीछे हैं ‘तारा सिंह’

विज्ञापन

गौहर खान ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, हाल ही में गौहर खान ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने राखी का नाम लिए बिना अपना गुस्सा जाहिर किया। गौहर ने अपने पोस्ट में लिखा कि- इस दुनिया में कुछ लूजर्स हैं जो इस्लाम का मजाक बना रहे हैं। उस जगह का मजाक बना रहे हैं जो इतना पाक है।

Gauahar Khan on Rakhi Sawant

विज्ञापन

कैसे इतना ड्रामा क्रिएट कर लेते हैं- गौहर 

गौहर ने कहा कि मुझे तो समझ नहीं आ रहा कि इस तरह के लोग वहां कैसे जा सकते हैं और कैसे इतना ड्रामा क्रिएट कर लेते हैं। गौहर ने लिखा कि- एक मिनट में आप इस्लाम को अपनाते हो और दूसरे ही मिनट कहते हो कि मैंने ये अपनी मर्जी से नहीं किया।’

बोर्ड ऑफ इस्लाम इस पर सख्त एक्शन लें- गौहर खान

इसके आगे गौहर ने लिखा कि- ये क्या बकवास है, आप इस्लाम की ब्यूटी को समझने में समर्थ नहीं हो और जब पब्लिसिटी चाहिए तो आप इस्लाम को अपना लेते हो, वरना नहीं अपनाते। उससे आप मुसलमान नहीं बन सकते हो, मैं चाहती हूं कि सऊदी या इंडिया का बोर्ड ऑफ इस्लाम इस पर सख्त एक्शन ले, जिससे लोग इसका मजाक ना बना सकें।’

विज्ञापन

अबाया पहन लेंगे तो मुसलमान नहीं बन जाएंगे- गौहर 

इसके आगे गौहर ने लिखा कि- आप 59 कैमरा के सामने जो नाटक कर रहे हो उससे कभी मुस्लिम नहीं बन सकते। इसके आगे उन्होंने कहा कि अजीब से दिखने वाले लोग अगर अबाया पहन लेंगे तो मुसलमान नहीं बन जाएंगे। इस्लाम के पांच पिलर्स होते है- ‘अच्छे इंसान, सच्चे इंसान और अल्लाह को प्यार करके आप मुस्लिम बन सकते हो।’

शर्लिन चोपड़ा के साथ दोस्ती करती नजर आई राखी 

बता दें कि गौहर खान ने बिना नाम लिए ही राखी पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर गौहर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही हाल ही में राखी शर्लिन चोपड़ा के साथ दोस्ती करती नजर आई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola