Bigg Boss 19 के नए कैप्टन के 3 दावेदार कौन, कैप्टेंसी टास्क में किसे-किसे नहीं मिला मौका?

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस बीच शो में नए कैप्टन को लेकर टास्क हुआ है, जिसमें तीन दावेदार सामने आए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि शो का नया कैप्टन कौन होता है?

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19. image credit- social media

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ जमकर सुर्खियों में बना हुआ है. शो में जबसे नई वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है, तबसे ही बवाल मचा हुआ है. इस बीच अब घर में नए कैप्टन के लिए कैप्टेंसी टास्क हुआ. इस टास्क में तीन दावेदार सामने आए हैं, जो अब घर के अगले कैप्टन बन सकते हैं. हालांकि, इन तीन में से कौन नया कैप्टन होगा? इसका पता समय के साथ ही लगेगा.

अगले कैप्टन के दावेदार

दरअसल, बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर एक्स पेज Livefeed Updates ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में शो में हुए कैप्टेंसी टास्क और अगले कैप्टन के दावेदार के बारे में बताया गया है. Livefeed Updates की हालिया पोस्ट के अनुसार, शो के कैप्टेंसी टास्क के पहले राउंड में नेहल पहली दावेदार बनी हैं.

विज्ञापन

नीलम और नेहल

पहले टास्क में नीलम और नेहल के बीच टक्कर हुई. इस टास्क की पजल थीम ‘फरहाना’ थी. टास्क की संचालक भी फरहाना रही, जो एक्स कैप्टन भी थीं. पजल टास्क में नीलम और नेहल ने अपना बेस्ट दिया, लेकिन आखिर में नेहल ने अपनी स्पीड़ और फोकस से टास्क को जीत लिया. इसलिए पहले राउंड की विनर नेहल रहीं. वहीं, अगर दूसरे राउंड की बात करें तो इसमें गौरव खन्ना और अशनूर कौर के बीच टक्कर हुई.

गौरव खन्ना और अशनूर कौर

शो के टास्क के दूसरे राउंड में गौरव खन्ना और अशनूर कौर ये टास्क हुआ और इसके संचालक अभिषेक बजाज रहे. हालांकि, इस राउंड में अशनूर को जीत मिली और वो टास्क की दूसरी विनर बनीं. अब अगर तीसरे राउंड की बात करें तो इसमें मृदुल तिवारी और शहबाज के बीच ये लड़ाई हुई और इसके संचालक बसीर अली रहे. साथ ही तीसरे राउंड के विनर शहबाज रहे.

तीनों में कौन नया कैप्टन बनेगा?

अब अगर शो के अगले कैप्टन की बात करें तो इसके तीन दावेदार निकलकर सामने आए हैं, जिसमें नेहल, अशनूर और शहबाज हैं. अब इन तीनों में कौन नया कैप्टन बनेगा? ये वक्त के साथ पता लगेगा. साथ ही मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना और नीलम के हाथ से कैप्टन बनने का मौका निकल गया है. अब देखना होगा कि शो का नया कैप्टन कौन होगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ