Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री की बहुत कम ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहचान बनाई है. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने ‘बिग बॉस’ विनर बन इंडस्ट्री में नई पहचान बनाई. वहीं इसके बाद अपनी एक्टिंग से इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी अलग जगह बनाई. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी चर्चाओं में रही है. एक्ट्रेस अपने 12 साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी कर सुर्खियों में छा गई थीं. जी हां जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि गौहर खान हैं. एक्ट्रेस आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं, चलिए इस खास मौके पर एक्ट्रेस के एक्टिंग करियर के बारे में जानते हैं.
मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत
गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2002 में एक्ट्रेस ने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया. मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों की तरफ रुख किया. साल 2009 में एक्ट्रेस यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ में काम किया. हालांकि इस फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार छोटा सा ही था. वहीं इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.
यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने गुपचुप की सगाई, फोटोज शेयर कर मंगेतर का दिखाया चेहरा
फिल्मों और टीवी शो से बनीं स्टार
साल 2012 में आई ‘इश्कजादे’ में गौहर खान ने ‘चांद बेबी’ का किरदार निभाया और इस किरदार ने ऑडियंस का दिल जीत लिया. इस किरदार ने गौहर की फैन फॉलोइंग में चार चांद लगा दिया. इस फिल्म को करने के बाद एक्ट्रेस टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आईं. इस शो ने गौहर के करियर को अलग पहचान दी. वहीं इस शो में गौहर के गेम को भी फैंस ने खूब पसंद किया और गौहर खान इस शो की विनर बनकर उभरीं. इस शो को जीतने के बाद गौहर खान टीवी की स्टार भी बन गई थीं.
यह भी पढ़ें: Salman Khan की राजकुमार संतोषी संग होगी वापसी! 32 साल बाद फिर बनाएंगे फिल्म
चर्चाओं में रही पर्सनल लाइफ
वहीं ‘बिग बॉस 7’ में गौहर खान टीवी एक्टर कुशाल टंडन को डेट करने लगी थीं. हालांकि कुछ समय तक चलने के बाद ये रिश्ता टूट गया और गौहर खान फिर से अकेली हो गईं. कुशाल टंडन से अलग होने के बाद गौहर की लाइफ में फिर से प्यार लौटकर आया. जैद दरबार ने गौहर खान की लाइफ को फिर से खुशियों से भर दिया और एक्ट्रेस ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी कर ली. वहीं जैद दरबार गौहर खान से 12 साल छोटे हैं. ऐजगैप के चलते दोनों का रिश्ता खूब चर्चाओं में रहा. आज दोनों एक बेटे जेहान के माता-पिता हैं और गौहर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं.
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines