हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गौहर खान दूसरी बार बनेंगी मां, पति जैद दरबार संग अनाउंस की गुड न्यूज

‘बिग बॉस सीजन 7’ की विनर गौहर खान ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। जी हां, गौहर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो के साथ शेयर की है। 

विज्ञापन
Gauahar Khan, Zaid Darbar

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 7’ की विनर गौहर खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। गौहर खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है। फैंस को भी गौहर की हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब गौहर ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। जी हां, गौहर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो के साथ शेयर की है।

गौहर ने शेयर किया पोस्ट

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति जैद दरबार के साथ नजर आ रही है। वीडियो में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है और गौहर पहले मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं। इसके बाद को कैमरे को नीचे रखती हैं और थोड़ा पीछे जाकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं। इस दौरान उनके पति भी उनके संग होते हैं।

गौहर ने लिखा शानदार कैप्शन

वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने शानदार कैप्शन भी लिखा है। गौहर ने लिखा कि बिस्मिल्लाह, आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है, दूसरा बेबी आ रहा है, #GazaBaby2 #allahummabaarikfiihi. वहीं, अब गौहर के इस पोस्ट पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स इस पोस्ट पर अपना-अपना प्यार लुटा रहे हैं और दुआ कर रहे हैं।

2023 में किया था पहले बच्चे का वेलकम

गौरतलब है कि गौहर खान और जैद ने साल 2020 में निकाह किया था। दोनों 25 दिसंबर 2020 को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। इसके बाद साल 2023 में गौहर खान ने मई के महीने में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का वेलकम किया था। अब बेटे के जन्म के दो साल बाद दोनों फिर से पेरेंट्स बनने के लिए एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें- ‘कोई नहीं जानता उस रात क्या हुआ था’? दिव्या भारती के जाने से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान, 10-12 फिल्मों पर पड़ा असर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें