Gangubai kathiawadi OSCAR Nomination: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को उनकी सोलो सुपरहिट फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai kathiawadi) के लिए खूब सराहना मिली। क्रिटीक्स ने तो आलिया के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की ही, बॉक्स ऑफिस पर भी इसने खूब बिजनेस किया। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था और इसे दुनिया भर में अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ (Mafia Queens of Mumbai) पर आधारित इस फिल्म से अब एक और उपलब्धी जुड़ने की खबर है।
अभी पढ़ें – Shilpa Shetty के बेटे ने शुरू किया अपना वेंचर, 10 साल की उम्र में बनेंगे ‘बिजनेसमैन
गंगा जगजीवनदास काठियावाड़ी की कहानी बताती इस फिल्म को दृढ़ संकल्प और जोश के कारण काफी पसंद किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म उन कुछ फिल्मों में से एक है, जो इस साल ऑस्कर (Gangubai kathiawadi OSCAR Nomination) में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन में जगह बना सकती है। उम्मीद की जा रही है कि ऑस्कर की घोषणाएं अब से कुछ महीने बाद की जाएंगी। इससे पहले, संजय लीला भंसाली की 2002 की फिल्म, देवदास को ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित ने अभिनय किया था।
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया के अलावा अजय देवगन, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, इंदिरा तिवारी, सीमा पाहवा और वरुण कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने विदेशी चार्ट पर भी राज किया। नेटफ्लिक्स के ग्लोबल चार्ट्स पर भी ये फिल्म हफ्तों तक ट्रेंड करती रही।
अभी पढ़ें – एक्स कपल Hrithik Roshan और Sussane Khan एक साथ हुए स्पॉट, नेटिजेंस ने किया रिएक्ट
उसी के बारे में, आलिया भट्ट ने एक बयान में कहा, “यह देखना आश्चर्यजनक है कि कैसे महान कहानियां नेटफ्लिक्स के साथ भारत और उसके बाहर भी नए दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी को दुनियाभर में अपने दर्शकों से भरपूर प्यार और साथ मिल रहा है। उसे देख के मैं हैरान रह गई हूं। मैंने हमेशा संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छा की है और हमारी फिल्म को नेटफ्लिक्स पर एक शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त होता देख मैं कृतज्ञ महसूस कर रही हूं।”
गंगूबाई काठियावाड़ी नेटफ्लिक्स पर विश्व स्तर पर नॉन-इंग्लिश फिल्मों में # 1 पर और ऑस्ट्रेलिया, कनाडा से यूनाइटेड किंगडम तक 25 देशों में शीर्ष 10 में ट्रेंड कर रही है। गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines