Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। पहले एक आरोपी का कन्फेशन सामने आया था। गिरफ्तार हुए एक आरोपी ने बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की बात कबूल कर ली है। उसने अपने कबूलनामे में ये भी रिवील किया कि वो कैसे लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग से मिला और उनमें से एक बन गया। वहीं, अब इस केस में एक ऐसा सच सामने आया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
सलमान खान मामले में नया खुलासा
ये तो सभी जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई कई साल से सलमान खान की जान के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है। बिश्नोई ने कई बार भाईजान की जान लेने का प्लान बनाया है, लेकिन हर बार वो अपने इस नापाक इरादे में नाकामयाब ही हुआ है। वहीं, इस बार लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के लिए एक ऐसा प्लान बनाया था जिसकी एक के बाद एक परते खुलती जा रही हैं। अब इस केस में खुलासा हुआ है कि लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान की जान की कीमत कितने में लगाई थी।
सलमान की जान की बिश्नोई ने कितने में लगाई बोली?
तो चलिए जानते हैं कि भाईजान जिनकी हर फिल्म जो कम से कम 100 करोड़ का बिजनेस करती है उनकी जान की एक गैंगस्टर ने क्या कीमत लगाई होगी? मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को खत्म करने के लिए 6 लोगों को करीब 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जो चार्जशीट तैयार की है उसके मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने 6 लोगों को सलमान खान की जान लेने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट दिया था जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 का विनर तय, फिर दोहराएगा पुराना इतिहास?
14 अप्रैल को हुआ था हमला
आपको बता दें, 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बाइक पर सवार 2 लोगों ने गोलियां चलाई थीं। जिस वक्त ये अटैक हुआ उस दौरान एक्टर अपने घर पर सो रहे थे। इस हादसे के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। याद दिला दें, इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने ली है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट कर बताया है इस साजिश के पीछे उन्हीं का हाथ था।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines