Shiv Thakare Ganesh Chaturthi 2023: पूरे देश में इस वक्त जश्न का माहौल है। गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। पूरे देश में खासकर के मुंबई में इस त्यौहार की मान्यता काफी ज्यादा है। ऐसे में सभी बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे अपने घर पर गणेश बप्पा को लेकर आ रहे हैं। अब बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने भी बाप्पा का वेलकम किया है। उनके भगवान की मूर्ति को देख हर कोई हैरान रह गया। इस बार शिव बप्पा की जो मूर्ति लेकर आए हैं वो काफी हटके है। लेकिन अब वो इसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर Zareen Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-‘मुझे यकीन है कि…’
शिव से हुई बड़ी गलती
एक्टर को बप्पा की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करना काफी महंगा पड़ गया है। लोग सोशल मीडिया पर शिव को खरी-खोटी सुनते हुए नजर आ रहे हैं। शिव ठाकरे ने भी नहीं सोचा होगा कि बप्पा को घर लेकर आने उनके लिए मुसीबत बन सकता है और लोग उनसे गुस्सा हो सकते हैं। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके बाद शिव ठाकरे पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। उनसे कौन सी बड़ी गलती हो गई जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया है।
बप्पा की मूर्ति को पहनाई खास पोशाक
बता दें, इस बार शिव पुलिस की वर्दी पहने हुए गणपति बप्पा को अपने घर लेकर लाए। ढोल-नगाड़ों के साथ घर पर बप्पा का स्वागत हुआ लेकिन पुलिस की वर्दी में गणपति जी की मूर्ति लाना उन्हें भारी पड़ गया। सोशल मीडिया यूजर्स को गणपति की मूर्ति पर पुलिस की पोशाक जरा भी पसंद नहीं आई। बस फिर क्या था लोगों ने शिव की क्लास लगा दी। जैसे ही सोशल मीडिया पर उनका बप्पा के साथ वीडियो वायरल हुआ लोग ने कमेंट कर एक्टर को फटकार लगाई। एक यूजर ने लिखा, “ये सब गलत है मत करो। जब भगवान कुछ करेगा ना तो पता चलेगा।” तो एक ने लिखा, “कुछ भी मत करो भगवान के साथ।”
लोगों ने लगाई शिव की क्लास
इसके साथ ही के यूजर ने लिखा, “गणपति बप्पा मोरया, लेकिन भगवान गणेश का मजाक मत बनाओ, वो स्वयं महान हैं, उन्हें पुलिस की पोशाक पहनाने की जरूरत नहीं है, उन्हें उनके मूल स्वरूप में लाओ।” एक शख्स ने कमेंट किया, “ये बहुत गलत है।” एक कमेंट आया, “बंद करो हमारे धर्म का मजाक बनाना… ईश्वर को ईश्वर की तरह पूजना चाहिए।” किसी ने लिखा, “ये गलत है मूर्ति बनाने का एक नियम, प्रतिष्ठा और परंपरा हैं…. इसे ऐसे मनमानी से नहीं बनाया जाता है।” एक कमेंट आया, “मतलब ये अपने भगवानों का खुद ही मजाक बनाते रहते हैं ???” एक शख्स ने गुस्से में लिखा, “थोड़ा सा लाइमलाइट के लिए ये लोग क्या-क्या करते हैं…एक हिंदू के रूप में मैं इसके खिलाफ हूं। शिव ठाकरे बप्पा देख रहे हैं।”
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 mins agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
31 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
3 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
5 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
23 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines