Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का उत्सव कई दिन पहले से ही शुरू हो जाता है। आज यानी 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर बप्पा की स्थापना हो चुकी है। आम से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों ने बप्पा की स्थापना की है।
इस खास मौके पर मुकेश अंबानी ने भी अपने घर पर बेहद ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, अब इस इवेंट की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही फैंस को नीता अंबानी का लुक भी बेहद पसंद आया।
यह भी पढ़ें- अगले 4 दिन में OTT पर रिलीज होंगी ये वेब स्टोरी और मूवीज, घर बैठे मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस इवेंट से नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीता अंबानी ने ऑरेंज कलर की बेहद प्यारी साड़ी पहनी है। ग्रीन कलर की ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।
अंबानी फैमिली ने रखा ग्रैंड सेलिब्रेशन
नीता अंबानी का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
इस खास मौके पर अंबानी फैमिली ने ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई।
हेमा मालिनी-अनिल कपूर ने भी इवेंट में की शिरकत
अंबानी फैमिली के इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी शिरकत की। इस इवेंट में उन्होंने रेड एंड येलो साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थी।
साथ ही अनिल कपूर ने भी इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आमिर खान की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान ने भी अंबानी फैमिली के इस इवेंट में शिरकत की।
राज ठाकरे भी पहुंचे
इस इवेंट में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी शिरकत की।
मुकेश अंबानी के घर में गणपति के दर्शन करने के लिए बॉलीवुड से लेकर पॉलीटिशियंस तक ने शिरकत की है।
फैंस को इवेंट के फोटोज भी खूब पसंद आ रहे हैं। साथ ही इस पर सभी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
17 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
17 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
18 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
20 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
20 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
21 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
22 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
23 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines