अगले 4 दिन में OTT पर रिलीज होंगी ये वेब सीरीज और मूवीज, घर बैठे मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज

OTT Web Series And Movies

OTT Web Series And Movies

OTT Web Series And Movies: आजकल दर्शक घर बैठे ही मनोरंजन का मजा लेना चाहते हैं। इसके लिए वो ओटीटी को ज्यादा तवोज्जो दे रहे हैं। आज के समय में दर्शको में ओटीटी का क्रेज उनके सिर चढ़ बोल रहा है। दर्शको को ओटीटी पर अपने हिसाब से मसाला मिल जाता है।

विज्ञापन

साथ ही फैंस अपने चहेते सितारों को भी ओटीटी पर देखना चाहते हैं। दर्शको को रोमांस, थ्रिलर और क्राइम सब कुछ एक ही जगह चाहिए, जिसके लिए ओटीटी है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आने वाले चार दिनों में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-सी सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही है। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

आने वाले चार दिनों में मिलेगी मनोरंजन का डबल डोज

लव अगेन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर आ रही है। ये फिल्म 20 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसकी कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके मंगेतर की मौत हो जाती है। आप भी घर बैठे इसको ओटीटी पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

दिस फूल सीजन 2

दिस फूल एक अमेरिकन वेब सीरीज है, जो 20 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। आप भी घर बैठे इस सीरीज का आनंद ले सकते हैं।

जाने जां

करीना कपूर खान ‘जाने जां’ से ओटीटी डेब्यू कर रही है। 21 सितंबर को इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

केनगान आशुरा सीजन 3

21 सितम्बर को जापानी एनिमे सीरीज केनगान आशुरा का सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

कैसेंड्रो

22 सितम्बर को प्राइम वीडियो पर कैसेंड्रो रिलीज होगी। ये एक पीरियड बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है।

विज्ञापन

किंग ऑफ कोठा

दुलकर सलमान हमेशा ही अपनी अदाकारी से फैंस को दिल जीत लेते हैं। 22 सितम्बर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक्टर की किंग ऑफ कोठा रिलीज की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ