हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gadar 2: फिल्म की कहानी हुई लीक, जानिए गदर 2 में क्या होने वाला है

विज्ञापन

Gadar 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म ‘गदर-2’ (Gadar-2) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज होने से पहले कहानी कथित तौर पर लीक हो गई है जो लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है।

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में सनी देओल कुर्ता और पजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सिर पर पगड़ी बांधे, चेहरे पर गुस्सा और एक बड़ा हथौड़ा पकड़े हुए हैं। साथ ही पोस्टर पर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ लिखा है।

और पढ़िए –U19 T20 WorldCup: ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई, बताया गौरव का क्षण

Gadar 2 Release Date

दरअसल, ‘गदर-2’ साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) का सीक्वल है। जो इसी साल अगस्त में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर यानी 15 अगस्त 2023 (15 August 2023) को फिल्म रिलीज हो सकती है, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट है।

एक बार फिर रिलीज होगी गदर: एक प्रेम कथा

ऑफिशियल स्टेटमेंट बताया है कि ‘गदर 2’ से पहले ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को रिलीज किया जाएगा। इसे उसी तारीख को रिलीज किया जाएगा, जिसमें इसे 2001 में रिलीज किया गया था। फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि दर्शकों को फिल्म की पूरी कहानी एक बार फिर से समझ आ जाए। मेकर्स ने इस फिल्म को 15 जून 2023 को रिलीज करने का फैसला किया है और ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होगी।

और पढ़िए –Shah Rukh Khan Meet Fans: ‘पठान’ की रिलीज के बाद पहली बार सामने आए SRK, मन्नत की बालकनी से ऐसे किया थैंक्यू

‘गदर 2’ की कुछ- जरूरी कहानी

बताया जा रहा है कि ‘गदर 2’ में तारा सिंह और सकीना के साथ उनके बेटे जीते की कहानी दिखाई जाएगी। पहले पार्ट में तारा सिंह, पत्नी सकीना को लाने बॉर्डर पार पाकिस्तान जा पहुंचा था, लेकिन अब दूसरे पार्ट की कहानी इसके आगे से शुरू होगी। ‘गदर 2’ को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा गौरव चोपड़ा, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आएंगे। उत्कर्ष शर्मा वही हैं, जिन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में जीते का रोल किया था। लेकिन सीक्वल में वह बड़े हो गए हैं। ‘गदर 2’ की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में हुई। लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज को ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय दिखाकर यहां पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था।

जानें 2001 में रिलीज़ हुई ग़दर क्यों हैं खास

एक प्रेम कथा एक सिख तारा सिंह (देओल) की कहानी है, जिसे एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा पटेल) से प्यार हो जाता है। सीक्वल के लिए, देओल और पटेल दोनों अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे।

गदर उसी दिन रिलीज़ हुई जिस दिन आमिर खान अभिनीत लगान थी, जिसने इसे उस समय की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस लड़ाइयों में से एक बना दिया। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें