Gadar 2 Free Ticket Offer: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रहा है। फिल्म ने अब तक 450 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच रक्षाबंधन के अवसर पर ‘गदर 2’ टीम ने दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया है। टीम ने दर्शकों के लिए एक मुफ्त टिकट ऑफर की घोषणा की है।
दर्शकों को रक्षाबंधन पर मिला तोहफा (Gadar 2 Free Ticket Offer)
मंगलवार, 29 अगस्त को जी स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में गदर 2 के नए 2 टिकट खरीदने पर 2 टिकट मुफ्त पाएं ऑफर की जानकारी दी गई है। हालांकि, दर्शकों के लिए यह ऑफर इसी सप्ताह तक के लिए है।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ”इस रक्षाबंधन, पूरे परिवार के लिए कुछ खास! GADAR2 कोड का उपयोग करके 2 खरीदें 2 पाएं के चल रहे ऑफर के तहत टिकट बुक करें।” इसके साथ ही पोस्ट में ये जानकारी भी दी गई है यह ऑफर 3 सितंबर, 2023 को समाप्त होगा।
फैन्स हुए गदगद
अब, इस खास ऑफर के बाद फैन्स बेहद ही खुश दिखाई दे रहे हैं और गदर 2 की टीम पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर हार्ट वाला इमोजी कमेंट किया है। इस तरह कई अन्य यूजर्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः और जब घर में पहली मंजिल तक पहुंच गए Elvish के फैन्स, मां की हालत देख कही ऐसी बात…
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गदर 2 की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो इस फिल्म ने 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार गई है। संभावना है कि फिल्म जल्द ही 500 करोड़ रुपये की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी हैं। दर्शक इनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
5 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
9 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
12 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines