Gadar 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर्स में से एक सनी देओल (Sunny Deol) की फल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने अपनी रिलीज के 8 दिनों के अंदर ही बंपर कमाई के साथ-साथ कई फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। हर जगह बस ‘तारा सिंह’ और ‘गदर 2’ की ही बातें हो रही हैं। इसी बीच फिल्म के आठवें दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है। फिल्म में 8वें दिन भी शानदार कमाई करते हुए अपने क्लब में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जमा कर लिया है। अपनी 40 करोड़ से दमदार ओपमिंन करने वाली सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2 Box Office Collection) ने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी।
सामने आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 304 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन अपने क्लब में शामिल किया। खास बात ये है कि इस फिल्म में हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई की है वो कुछ ही दिनों में। फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
300 करोड़ के पार पहुंची सनी देओल की Gadar 2
8वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 304 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा। सनी देओल की ये फिल्म इस साल की सबसे कम दिनों में जबरदस्त कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई। इससे पहले ये कारनामा शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ने करके दिखाया था, जो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी।
Sunny Deol की फिल्म ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol Gadar 2) की फिल्म ‘गदर 2’ नें हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली जिन फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तोड़े हैं, उनमें साउथ डायरेक्टर एस.एस. राजामौली (S. S. Rajamouli) और साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘बाहुबली 2’ और कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार यश (Yash) की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF 2 ) का नाम शामिल हैं।
इन फिल्मों नें बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 11 दिन लगाए थे। वहीं, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की ‘दंगल’ (Dangal) को 300 करोड़ का आंकड़ा छुने के लिए 13 दिन लगे थे। इन फिल्मों में सलमान खान (Salman Khan) की ‘टाइगर जिंदा है’ और रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘संजू’ भी शामिल है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines