Gadar 2 Box Office Collection Day 14: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ खूब धमाल मचा रही है। फिल्म टिकट खिड़की पर पैर जमाए हुए है और जमकर कलेक्शन कर रही है।
इसी के साथ गदर 2 की रिलीज के 14वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के सिनेमाघरों में Salman Khan की एंट्री, इस दिन रिलीज होगी ‘किसी का भाई किसी की जान’
Gadar 2 ने 14वें दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 8.2 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े है ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 418.90 करोड़ रुपये हो गया है। सनी देओल की फिल्म के लिए लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे ‘तारा सिंह’ और ‘सकीना मैडम’
बता दें कि ‘गदर 2’ से 22 साल बाद ‘तारा सिंह’ और ‘सकीना मैडम’ की वापसी हुई है। इस फिल्म के पहले पार्ट को भी लोगों ने बेहद पसंद किया था और अब फिल्म के दूसरे पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है।
जल्द 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है फिल्म
फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि ‘गदर 2’ बहुत जल्दी 500 करोड़ के आंकड़े को भी पार लेगी। हालांकि इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है और सनी देओल की करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में सनी देओल का एक्शन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।
Gadar 2 की बीते 13 दिनों की कमाई
इसी के साथ अगर फिल्म के बीते 13 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 40.1 करोड़, दूसरे दिन 43 करोड़, तीसरे दिन 52 करोड़, चौथे दिन 38 करोड़, 5वें दिन 55.5 करोड़, छठे दिन 27 करोड़, 7वें दिन 23.2 करोड़, 8वें दिन 20.5 करोड़, 9वें दिन 31 करोड़, 10वें दिन 39 करोड़, 11वें दिन 13.5 करोड़, 12वें दिन 12.1 करोड़, 13वें दिन 10 करोड़ और 14वें दिन 8.2 करोड़ का कलेक्शन किया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
21 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
22 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines