बांग्लादेश के सिनेमाघरों में Salman Khan की एंट्री, इस दिन रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान'

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ इसी साल 21 अप्रैल के रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर दर्शको में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिली थी। सलमान खान की इस फिल्म ने दर्शको का खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वहीं, अब सलमान खान की ये फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने वाली है, जो एक्टर के फैंस के लिए किसी अपड़ेट से कम नहीं है।

विज्ञापन

इस दिन बांग्लादेश में रिलीज होगी ‘किसी का भाई किसी की जान’

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को 25 अगस्त 2023 को बांग्लादेश में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म जी स्टूडियो की पहली फिल्म है और 1971 के बाद से ‘पठान’ के बाद बांग्लादेश क्षेत्र में रिलीज होने वाली दूसरी भारतीय फिल्म है।

विज्ञापन

फैंस में फिल्म के लिए अलग ही क्रेज

सलमान खान की फिल्में हमेशा ही फैंस को बेहद पसंद आती है और किसी का भाई किसी की जान के लिए तो दर्शको में अलग ही क्रेज देखने को मिला था। इंडिया में सलमान खान की फिल्म ने बेहद शानदार परफॉर्मेंस दी है। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म बांग्लादेश में क्या कमाल दिखाएगी?

फरहाद सामजी ने किया फिल्म का निर्देशन 

बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर अहम रोल में नजर आए। वहीं, सलमान खान की ये फिल्म इसी साल 2023 ईद के मौके पर रिलीज हुई थी और फैंस को फिल्म बेहद पंसद भी आई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ