Gadar 2: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और अभिनेत्री अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की इस साल आने वाली फिल्म गदर-2 का हाल ही में पोस्टर रिलीज हुआ है। हालांकि ये फिल्म पहले फिल्म ‘गदरः एक प्रेम कथा’ का सीक्वल ही है। इसलिए रिपोर्ट्स की मानें तो गदर-2 में भी सनी देओल पाकिस्तान में जंग छेड़ेंगे।
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर गदर-2 के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। पोस्टर में सनी देओल कुर्ता और पजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। सिर पर पगड़ी, चेहरे पर गुस्सा और एक हथौड़ा लिए सनी का पहला लुक काफी आक्रामक लग रहा है। पोस्टर पर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ भी लोगों में जोश भर रहा है।
और पढ़िए – Pathan On OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘पठान’, जानें पूरी डिटेल्स
गदर 2 की कहानी हुई लीक
दरअसल फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज होने से पहले कहानी कथित तौर पर लीक हो गई है जो लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ‘गदर 2’ में तारा सिंह और सकीना के साथ उनके बेटे जीते की कहानी दिखाई जाएगी। पहले पार्ट में तारा सिंह, पत्नी सकीना को लाने बॉर्डर पार पाकिस्तान जा पहुंचा था, लेकिन अब दूसरे पार्ट की कहानी इसके आगे से शुरू होगी। ‘तारा सिंह’ एक बार फिर पाकिस्तान के बॉर्डर के पार अपनी अपने परिवार के लिए जंग छेड़ने वाले हैं।
‘गदर 2’ को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा गौरव चोपड़ा, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आएंगे। उत्कर्ष शर्मा वही हैं, जिन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में जीते का रोल किया था। लेकिन सीक्वल में वह बड़े हो गए हैं। ‘गदर 2’ की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में हुई। लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज को ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय दिखाकर यहां पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था।
Gadar 2 Release Date
दरअसल, ‘गदर-2’ साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) का सीक्वल है। जो इसी साल अगस्त में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर यानी 15 अगस्त 2023 (15 August 2023) को फिल्म रिलीज हो सकती है, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट है।
एक बार फिर रिलीज होगी गदर: एक प्रेम कथा
ऑफिशियल स्टेटमेंट बताया है कि ‘गदर 2’ से पहले ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को रिलीज किया जाएगा। इसे उसी तारीख को रिलीज किया जाएगा, जिसमें इसे 2001 में रिलीज किया गया था। फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि दर्शकों को फिल्म की पूरी कहानी एक बार फिर से समझ आ जाए। मेकर्स ने इस फिल्म को 15 जून 2023 को रिलीज करने का फैसला किया है और ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 hr agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 hr agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
6 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
7 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
9 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines