बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश शाह ने 25 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्हें ना केवल फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम के लिए बल्कि टीवी पर भी उनके अभिनय के लिए याद किया जाता रहेगा. सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए लोग उन्हें बड़े सम्मान के साथ याद करते हैं. ऐसे में अब उनकी मौत के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की है. फेडरेशन की ओर से सतीश शाह के लिए मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान की मांग की गई है.
FWICE की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखा गया, जिसमें दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री सम्मान की मांग की गई है. इस लेटर में पीएम से निवेदन किया गया कि सतीश शाह भारत के सबसे प्रिय और सम्मानित एक्टर्स में से एक हैं. उन्हें मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने का विचार करना चाहिए. फेडरेशन ने अभिनेता को प्रतिभाशाली कलाकार भी बताया और लेटर में उनके कामों का जिक्र भी किया कि कैसे वह जब भी पर्दे पर आते थे तो देश के लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती थी.
यह भी पढ़ें: पापा बने मार्वल के कैप्टन अमेरिका, रवि मोहन की फिल्म के टाइटल पर मचा बवाल
लेटर में आगे लिखा गया कि उन्हें ‘ये जो है जिंदगी’, ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’, ‘जाने भी दो यारो’, ‘मैं हूं ना’ और कई अन्य फिल्में-टीवी शोज हैं, जिसमें सतीश शाह ने यादगार रोल प्ले किए हैं और इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. वह इंडस्ट्री के पसंदीदा कलाकारों में से एक थे. सतीश शाह ने 25 अक्टूबर को 74 साल की उम्र में किडनी फेलियर की वजह से मुंबई में आखिरी सांस ली.
यह भी पढ़ें: ‘3 घंटे तक परफॉर्म करती रही…’, लाइव कॉन्सर्ट के दौरान श्रेया घोषाल ने खो दी थी आवाज, खुद सुनाया किस्सा
सतीश शाह का करियर
आपको बता दें कि सतीश शाह का करियर सिनेमा से लेकर टेलीविजन तक काफी लंबा था. दोनों माध्यमों के जरिए उन्होंने दमदार अभिनय किया और इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. उन्होंने ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि टीवी की दुनिया में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. उन्हें ‘फिल्मी चक्कर’, ‘गोलमाल’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों और सीरियल्स के लिए जाना जाता है.
यह भी पढ़ें: 100 साल पुराने घर में रहती हैं डायना पेंटी, अंदर से देखकर चकरा गया फराह खान का सिर, देखिए INSIDE Photos
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
31 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines