Entertainment News: Abhishek Bachchan ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, लोगों ने अवॉर्ड खरीदने का लगाया था आरोप

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन के शौकीन हैं तो इससे जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज 24 लाइव के साथ जुड़े रहिए. फिल्मों की रिलीज, रिव्यू हों या एक्टर से जुड़ी ताजा खबर, यहां सभी अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News in Hindi Live

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में विजय और फातिमा की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का नया गाना ‘शहर तेरे’ जारी किया गया है, जिसमें दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिली.

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के ‘कैप्टन अमेरिका’ फेम हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह पापा बन गए हैं. उनके घर पर बच्चे की किलकारी गूंजी है. खबर है कि क्रिस की पत्नी एल्बा बैप्टिस्टा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. टीएमजी की रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि कैप्टन अमेरिका स्टार और वॉरियर नन फेम एक्ट्रेस ने 25 अक्टूबर को बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि, इस पर उनकी ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. आपको बता दें कि कपल ने साल 2025 में शादी की थी.

इसके साथ ही साउथ एक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन अपनी फिल्म ‘Bro Code’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़ों में फंसते हुए नजर आ रही है. मूवी के टाइटल को लेकर बवाल मचा हुआ है. इसके टाइटल को लेकर इंडोस्पिरिट बेवरेज से कानूनी विवाद हैं. मद्रास हाईकोर्ट ने रवि के पक्ष में फैसला दिया था, जबकि दिल्ली हाईकोर्ट ने टाइटल इस्तेमाल पर रोक लगाई है. हालांकि, रवि मोहन ने इसे कंपनी की चाल बताया है. एक्टर ने बेवरेज कंपनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कंपनी के लिए शराब ब्रैंड को फिल्म में प्रमोट करने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से वह ऐसा कर रहे हैं.

LIVE UPDATES

LIVE: अवॉर्ड खरीदने के आरोप में Abhishek Bachchan ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

कुछ वक्त पहले अभिषेक बच्चन को फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. हालांकि, इसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और अवॉर्ड खरीदने का आरोप लगाया. इस बीच अब अभिषेक बच्चन ने यूजर को करारा जवाब दिया है. इसके लिए अभिषेक ने लिखा कि मैंने कभी भी कोई अवॉर्ड नहीं खरादी है और ना ही कोई पीआर प्रमोशन नहीं किया है. ये मेरी मेहनत और खून-पसीना है. हालांकि, मुझे शक है कि क्या आप मेरी कही बात पर यकीन करेंगे. अभिषेक ने अपने पोस्ट में और क्या लिखा, इसके लिए आप एक्टर का पोस्ट देख सकते हैं.

LIVE: ‘वो भगवान हैं…’, Harshvardhan Rane ने लोगों से की अपील, Shah Rukh Khan से हो रही थी तुलना

Harshvardhan Rane, Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दिवानियत' की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

LIVE: ‘खाने के नाम पर भारी लूट…’, Shilpa Shetty का रेस्टॉरेंट Bastian कराएगा जेब ढीली

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. हालांकि, इस बार एक्ट्रेस के चर्चा में आने की वजह उनका रेस्टोरेंट है. सोशल मीडिया पर शिल्पा के इस रेस्टोरेंट की खूब बातें हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

LIVE: Priyanka Chopra ने शेयर किया पोस्ट, इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके गले में अजगर नजर आ रहा है. पीसी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DQZPXeljak3/?next=%2F&img_index=1

LIVE: ‘मैं लीगल एक्शन…’, Mahhi Vij ने पति Jay Bhanushali संग तलाक की अफवाहों पर दिया रिएक्शन

Mahhi Vij Break Silence On Divorce With Jay Bhanushali: टीवी एक्ट्रेस माही विज और उनके पति जय भानुशाली के तलाक की खबरें जोरों पर हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों के अलग होने की बातें हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

LIVE: Sudhir Dalvi अस्पताल में भर्ती, परिवार ने इलाज के लिए मांगी 15 लाख रुपये की मदद

Sudhir Dalvi Hospitalized: साईं बाबा की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर सुधीर दलवी इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. सुधीर दलवी को लेकर आई इस खबर से हर कोई हैरान रह गया है और सभी अभिनेता के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

LIVE: ‘मेरे बुरे समय में…’, जब Krystle D’Souza ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के लिए कही थी ये बात, अब ब्रेकअप की खबर

Krystle D'Souza, Gulaam Gouse Deewani: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा को लेकर खबरें आ रही हैं कि रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग एक्ट्रेस ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

LIVE: फिल्म Ikkis का ट्रेलर हुआ रिलीज

दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की फिल्म 'इक्कीस' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म की कहानी परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल पर आधारित है.

LIVE: ‘सॉरी सर…’, Harshvardhan Rane ने सरेआम क्यों मांगी माफी, आखिर क्या है मामला?

Harshvardhan Rane: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दिवानियत' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म लगातार कमाई करने में लगी हुई है. हर्षवर्धन की इस फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. पढ़ें पूरी खबर...

LIVE: ट्विंकल खन्ना ने मनीष मल्होत्रा और सलमान खान को बताया ‘वर्जिन स्टार’

ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो 'टू मच' का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें मनीष मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं. इस दौरान दोनों दिलचस्प बातें करते दिखेंगे. पढ़िए पूरी खबर.

LIVE: ‘नाच मेरी नागिन’, सौंदर्या शर्मा-नीलकमल सिंह गाना वायरल

भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) का नया सॉन्ग 'नाच मेरी नागिन' वायरल हो रहा है. इसमें वह एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

LIVE: Diljit Dosanjh को मिली धमकी, Amitabh Bachchan से जुड़ा है मामला?

Diljit Dosanjh Gets Threat: मशहूर पंजाबी सिंग दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी आतंकवादी समूह, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की ओर से धमकी मिली है. मामला अमिताभ बच्चन से जुड़ा हुआ है, जो कई सालों पुराना है. पढ़ें पूरी खबर...

LIVE: 'गुस्ताख इश्क' से रिलीज हुआ विजय वर्मा का नया गाना 'शहर तेरे'

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'गुस्ताख इश्क' को 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में विजय और फातिमा की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का नया गाना 'शहर तेरे' जारी किया गया है, जिसमें दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिली.

https://www.instagram.com/p/DQYicRyCE-Q/

LIVE: हिंदी में ओटीटी पर क्यों रिलीज नहीं हो रही 'कांतारा चैप्टर 1'

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है लेकिन, अभी हिंदी ऑडियंस को इसके लिए और इंतजार करना होगा. पढ़िए पूरी खबर.

LIVE: 'महाकाली' का नया पोस्टर रिलीज

इन दिनों फिल्म 'महाकाली' के काफी चर्चे हैं. ऐसे में अब इसका नया पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ ही ऐलान किया गया है कि कल यानी कि 30 अक्टूबर को अक्षय खन्ना का पहला लुक जारी किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DQYapKIjCuB/

LIVE: माही विज ने जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली को लेकर खबरें सामने आ रही थीं कि दोनों का 14 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है. ऐसे में अब उन्होंने डिवोर्स की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि वह इस अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेंगी.

https://www.instagram.com/p/DQYndWCjRnn/

LIVE: 10 दिन और बी-टाउन के चार दिग्गजों ने गवां दी जान

सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हुआ, जिसके बाद इंडस्ट्री में मातम पसर गया. पिछले 10 दिनों में बी-टाउन में कई दिग्गज कलाकारों की मौतें हुई. चलिए बताते हैं उनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

LIVE: एक साथ स्पॉट हुए जीशान, बसीर और नतालिया

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' काफी चर्चा में है. शो से जीशान, बसीर और नतालिया बाहर आ चुके हैं और शो से बाहर आने के बाद तीनों को साथ में स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस नतालिया का बेहद बोल्ड अंदाज देखने के लिए मिला.

https://www.instagram.com/p/DQW2cPeEyrL/

LIVE: निक जोनस के कॉन्सर्ट से सामने आई प्रियंका चोपड़ा की फोटो

निक जोनस अपने लाइव कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस और उनकी बेटी मालती को देखा जा सकता है. निक जोनस का स्टेज से भी फोटो सामने आया है. देखिए...

https://www.instagram.com/p/DQYUHtnDD21/

LIVE: शहनाज गिल की 'इक कुड़ी' का नया पोस्टर रिलीज

शहनाज गिल अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक कुड़ी' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे दो दिन बाद यानी कि 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसमें उनके साथ एक्टर गुरजैज लीड रोल में हैं. ये एक पंजाबी फिल्म है. देखिए पोस्टर...

https://www.instagram.com/p/DQYcKqUkxCH/?img_index=1

LIVE: ‘थामा’ ने लगाई सेंचुरी

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'थामा' को दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. ऐसे में अब फिल्म ने 8 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. चलिए बताते हैं इसने अभी तक कितनी कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर.

LIVE: 'भाबीजी घर पर हैं' में होगी 'अंगूरी भाभी' की वापसी!

टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' को लेकर चर्चा जोरों पर एक बार फिर से शुरू हो गई है कि इसमें अंगूरी भाभी यानी कि शिल्पा शिंदे की ग्रैंड वापसी होने वाली है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस बार शो में नए अंदाज में नजर आने वाली हैं.

https://www.instagram.com/p/DQYS3EcCNxS/

LIVE: रवि मोहन की फिल्म के टाइटल पर मचा बवाल

साउथ एक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रो कोड' को लेकर चर्चा में हैं. मूवी के रिलीज से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं पूरा मामला.

LIVE: आज आएगा 'मस्ती 4' का ट्रेलर

आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म 'मस्ती 4' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसका पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है. ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर आज यानी कि 29 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म को 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DQT26_jk07s/

LIVE आज से शुरू हो रहा ‘माना के हम यार नहीं’

स्टार प्लस पर नया शो ‘माना के हम यार नहीं’ आज से स्ट्रीम किया जाएगा. ये एक रोमांटिक ड्रामा डेली सोप है. इसकी कहानी मंजीत मक्कड़ (कृष्णा) और खुशी (दिव्या पाटिल) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है. ये शो सोमवार से रविवार शाम 7 बजे टीवी पर स्ट्रीम किया जाएगा.

LIVE: पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक के बाद एक पंजाबी सिंगर को निशाना बनाया जा रहा है. अब पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. पढ़िए पूरी खबर.

LIVE: श्रीलीला और रवि तेजा का डांस वायरल

'पुष्पा 2' से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस श्रीलीला अब रवि तेजा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. दोनों की जोड़ी फिल्म 'मास जतारा' में दिखाई देने वाली है. ऐसे में अब इस जोड़ी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को 1 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DQXPU_4EwF_/

LIVE: सोनू निगम ने अजान के वक्त रोका लाइव कॉन्सर्ट

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में कश्मीर के श्रीनगर में लाइव कॉन्सर्ट किया, जिसमें उन्होंने अजान के वक्त कॉन्सर्ट को रोक दिया. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बात करते हुए नजर आ रहे हैं कि 'मुझे दो मिनट का टाइम दीजिए अजान होने वाली है फिर करते हैं परफॉर्म.'

https://www.instagram.com/p/DQWpN6sDSx0/

LIVE: मीका सिंह ने दुबई में रचा इतिहास

भारत के पॉपस्टार मीका सिंह ने दुबई में इतिहास रच दिया. उन्होंने हाल ही में लाइव कॉन्सर्ट में किया, जिसमें करीब 50,000 फैंस इकट्ठा हुए. इसे किसी बॉलीवुड सिंगर के लिए अब तक का सबसे बड़ा क्राउड माना जा रहा है. उन्होंने मंच से अपने गानों से ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर दिया.

LIVE: FWICE ने सतीश शाह को पद्मश्री दिए जाने के लिए पीएम से की अपील

सतीश शाह का बीते दिनों ही दिन हुआ. उनकी मौत से प्रशंसकों और परिवार के बीच मातम पसर गया. ऐसे में अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (F.W.I.C.E) की ओर से एक्टर को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अपील की गई है कि उन्हें भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में उनके उत्कृष्ट योगदान के सम्मानस्वरूप मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया जाए. संघ की ओर से कहा गया है कि सतीश शाह ने अपने अभिनय करियर में मनोरंजन जगत को विशिष्ट पहचान दिलाई है. उनके इस योगदान को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए.

LIVE: रवि मोहन की फिल्म के टाइटल पर मचा बवाल

साउथ एक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन अपनी फिल्म ‘Bro Code’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़ों में फंसते हुए नजर आ रही है. मूवी के टाइटल को लेकर बवाल मचा हुआ है. इसके टाइटल को लेकर इंडोस्पिरिट बेवरेज से कानूनी विवाद हैं. मद्रास हाईकोर्ट ने रवि के पक्ष में फैसला दिया था, जबकि दिल्ली हाईकोर्ट ने टाइटल इस्तेमाल पर रोक लगाई है. हालांकि, रवि मोहन ने इसे कंपनी की चाल बताया है. एक्टर ने बेवरेज कंपनी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कंपनी के लिए शराब ब्रैंड को फिल्म में प्रमोट करने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से वह ऐसा कर रहे हैं.

LIVE: पापा बने मार्वल के कैप्टन अमेरिका

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के ‘कैप्टन अमेरिका’ फेम हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह पापा बन गए हैं. उनके घर पर बच्चे की किलकारी गूंजी है. खबर है कि क्रिस की पत्नी एल्बा बैप्टिस्टा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है. टीएमजी की रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि कैप्टन अमेरिका स्टार और वॉरियर नन फेम एक्ट्रेस ने 25 अक्टूबर को बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि, इस पर उनकी ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. आपको बता दें कि कपल ने साल 2025 में शादी की थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ