Fukrey 3 Trailer Release Date: इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘फुकरे 3’ चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव हुआ है।
पहले फिल्म दिसंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे दो महीने पहले यानी सितंबर में ही रिलीज किया जा रहा है। वहीं, अब फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है।
यह भी पढ़ें- Teachers Day: इन सितारों ने एक्टिंग के लिए छोड़ी नौकरी, कोई म्यूजिक का तो कोई डांस का रहा मास्टर
इस दिन रिलीज होगा Fukrey 3 का ट्रेलर
दरअसल, हाल ही में एक्टर वरुण शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से पूरी कास्ट के लुक के पोस्टर को शेयर किया है। साथ ही अभिनेता ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। वरुण ने फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- फुकरो से मिलिए नॉउ, नॉट लेटर, पिक्चर के पहले आता है ट्रेलर। #Fukrey3 ट्रेलर आउट टुमोरो। मंगलवार यानी 5 सितंबर को फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फैंस को बेहद बेसब्री से इसका इंतजार है।
इस लुक में नजर आए सितारे
इसके साथ ही वरुण शर्मा फिल्म के पोस्टर में मोर बने दिख रहे हैं। साथ ही हनी उर्फ पुलकित सम्राट लटके हुए नजर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी आंखों पर गॉगल्स लगाए सड़क के बीचों-बीच बैठे दिख रहे हैं। लाली उर्फ मनजोत सिंह पहले दो पार्ट्स की तरह ही हैरान परेशान हैं और ‘भोली पंजाबन’ ऋचा चड्ढा गुंडागर्दी से राजनीति में जा पहुंची हैं। फिल्म के पोस्टर फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ‘फुकरे’ की पॉपुलैरिटी और डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाने का फैसला लिया। पहले फिल्म दिसंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म 28 सितंबर को रिलीज की जा रही है। वहीं, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी कड़ी टक्कर मिलेगी। इस दौरान ‘जवान’ और द वैक्सीन वॉर’ भी बॉक्स ऑफिस पर होंगी। वहीं, अब फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट भी निशाने पर
9 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
19 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines