Fukrey 3 Release Date Announced: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ का अगला सीक्वल अब रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के दोनों पार्ट को फैंस ने खूब पसंद किया। ‘फुकरे’ की पॉपुलैरिटी और डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म के तीसरे पार्ट को भी लाने का फैसला किया। जबसे ये अनाउंसमेंट हुई है कि इस फिल्म का तीसरा हिस्सा भी आने वाला है फैंस बेचैन हैं। फुकरे फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार पूरा देश बेसब्री से कर रहा है। वहीं, अब ‘फुकरे’ लवर्स के लिए एक गुड न्यूज़ है।
यह भी पढ़ें: ‘जन्नत मिल गई…’ क्या Mr. Faisu ने एक्ट्रेस Jannat Zubair के साथ अपने रिलेशनशिप को किया कंफर्म?
खत्म हुआ फैंस का इंतजार
Fukrey 3 को लेकर एक बड़ी जानकारी अब सामने आई है। इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस अब राहत की सांस ले सकते हैं। दरअसल, अब फुकरे 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है। वैसे तो इस फिल्म की रिलीज में अभी काफी वक्त था। मगर मेकर्स ने इस फिल्म को तय समय से पहले ही रिलीज करने का बड़ा फैसला ले लिया है। यानी अब फुकरे फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का वेट कर रहे फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें, ये फिल्म अपनी रिलीज डेट से 2 महीने पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
इस तारीख को रिलीज होगी फुकरे 3
ये खबर पढ़कर फुकरे के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फुकरे 3 की प्रीपोन होने की खबर सुन सभी लोग खुशियां मना रहे हैं। अब ये फिल्म 3 दिसंबर की जगह 28 सितंबर को ही रिलीज हो जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में फेरबदल का फैसला क्यों किया इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर मेकर्स के इस कदम से फैंस जरूर खुश नजर आ रहे हैं। जब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है तो उम्मीद है जल्द ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा।
फैंस को खल सकती है ये कमी
अब फुकरे 3 के टीजर और ट्रेलर का फैंस बेताबी से इंंतजार कर रहे हैं। बता दें, फुकरे का पहला पार्ट 2013 में सामने आया था। वहीं, फुकरे रिटर्न यानी इसका दूसरा पार्ट 2017 में रिलीज हुआ था। साथ ही फिल्म के दोनों ही पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थे। ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी। लेकिन इस बार फिल्म में फैंस को अली फजल की कमी काफी खलने वाली है।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
10 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
11 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
12 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
15 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
16 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
16 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
17 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines