हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'भोली पंजाबन' ने किया 'चूचा' को प्रेग्नेंट! अब क्या पागलपंती करेगी फुकरों की टोली? हंसी के ओवरडोज में महज इतने दिन बाकी

विज्ञापन
Fukrey 3 New Promo Video

Fukrey 3 New Promo Video: फैंस के अंदर ‘फुकरे फ्रेंचाइजी’ (Fukrey Franchise) की तीसरी किस्त ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। एक बार फिल्म फैंस हंसी से लोट पोट होने के लिए तैयार हैं। फुकरों की टीम अपनी नई पागलपंती के साथ जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली है। हाल में फिल्म मेकर्स की ओर से ‘फुकरे 3’ का नया एक्सलुसिव प्रोमो वीडियो (Fukrey 3 New Promo Video) शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नही कर पाएंगे। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रोमो वीडियो में एक बार फिर हनी, चूचा, लाली, पंडित जी और भोली पंजाबन एक साथ नजर आ रहे हैं, जो महज 10 दिन बाद बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने हंसी गुब्बारे फोड़ने के लिए एकदम तैयार है। वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज डेट बताई गई है।

यह भी पढ़ें: Jawan Exclusive: क्यों Shah Rukh Khan की ‘Jawan 2’ पर काम नहीं करेंगे डायरेक्टर Atlee?

10 बाद बड़े पर्दे पर फूटेंगे हंसी के गुब्बारे  

साथ ही शेयर किए गए ‘फुकरे 3’ का नया एक्सलुसिव प्रोमो वीडियो (Fukrey 3 New Promo Video) के साथ कैप्शन में लिखा है ‘एक्सलुसिव प्रोमो अलर्ट! क्या आप तैयार हैं? 28 सितंबर को फुकरा #1010DaysToFukrey3 के साथ पागलपन को अनलॉक करें’। इस वीडियो के जारी होने के बाद फैंस फिल्म को लेकर अपनी जबरदस्त एक्साइटेमेंट दिखा रहे हैं और वीडियो पर कमेंट्स कर फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Pulkit Samrat Varun Sharma Fukrey 3 New Promo Release

Fukrey 3 में ये स्टार्स जमाएंगे रंग

बता दें कि ‘फुकरे फ्रेंचाइजी’ (Fukrey Franchise) के तमाम स्टार्स फिल्म में नजर आ रहे हैं बस अली फजल (Ali Fazal) को छोड़ कर। इससे पहले भी फिल्म पहले पार्ट और दूसरे पार्ट में अली फजल ने भी काफी रंग जमाया है। बता दें कि इस बार भी फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े कलाकार दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित ये फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें