Friday OTT Releases: हर फ्राईडे को ओटीटी पर कुछ ना कुछ धमाकेदार रिलीज होता ही है। इस फ्राईडे भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज की रिलीज की लाइन लगी हुई है। कई फिल्में और सीरीज इस फ्राईडे यानी 8 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार हैं। अगर आप भी इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि फ्राईडे कौन-सी फिल्में और सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं?
फ्राइडे ओटीटी रिलीज (8 अगस्त 2025)
सलाकार (जियोहॉटस्टार- ओटीटीप्ले प्रीमियम)
मौनी रॉय और नवीन कस्तूरिया की फिल्म ‘सलाकार’ ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को 8 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में दो समय-सीमाओं 1978 और 2025 को दिखाया गया है, जो एक युवा भारतीय जासूस के सीक्रेट मिशन और उसके अतीत की कहानी को दिखाती है।
मामन (जी5- ओटीटीप्ले प्रीमियम)
फिल्म ‘मामन’ की बात करें तो ये एक तमिल फैमिली ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में चाचा इन्बा (सूरी द्वारा एक्टिंग) और उनके भतीजे नीलान के बीच के मजबूत रिश्ते की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी दिखाती है कि ये गहरा रिश्ता इन्बा और रेखा (ऐश्वर्या लक्ष्मी), जो नीलान की डॉक्टर भी हैं, की शादी पर कैसे असर डालता है? इस मजेदार कहानी के लिए आप फिल्म को देख सकते हैं।
स्टोलन: हीस्ट ऑफ द सेंचुरी (नेटफ्लिक्स)
मोस्ट अवेटेड ‘स्टोलन: हीस्ट ऑफ द सेंचुरी’ के रिलीज होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ‘स्टोलन: हीस्ट ऑफ द सेंचुरी’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है, जिसमें साल 2003 में एंटवर्प में हुई हीरा चोरी की कहानी को दिखाया गया है। इसमें आपको इतिहास की सबसे बड़ी हीरों की चोरी की कहानी देखने को मिलेगी।
ब्लैक माफिया फैमिली सीजन 4 (सोनीलिव- ओटीटीप्ले प्रीमियम)
‘ब्लैक माफिया फैमिली’ के चौथे सीजन का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इसे सोनीलिव पर 8 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है। इसमें आपको ब्लैक माफिया की कहानी देखने को मिलेगी। साथ ही ये भी कि कैसे कानूनी एजेंसियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और किस तरह से वो अपनी जांच पूरी करते हैं।
अरबिया कदली (प्राइम वीडियो)
मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘अरबिया कदली’ की बात करें तो ये भी रिलीज के लिए तैयार है। अरबिया कदली को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस सीरीज में सत्य देव बद्री और आनंदी गंगा के रोल में होंगे। इसके अलावा इस सीरीज में नासर, रघु बाबू, दलीप ताहिल और अन्य कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
मोथेवरी लव स्टोरी (जी5- ओटीटीप्ले प्रीमियम)
जी5 पर तेलुगु भाषा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘मोथेवरी लव स्टोरी’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इसमें आपको पारशी और अनीता नाम के एक कपल की कहानी देखने को मिलेगी। दोनों को पहले एक-दूसरे से प्यार होता है और फिर दोनों भागकर शादी करने का फैसला करते हैं। इस वेब सीरीज में और क्या-क्या होने वाला देखने को मिलेगा वो आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कौन थीं MasterChef México कंटेस्टेंट Yanin Campos? जिनकी कार एक्सीडेंट में मौत
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines