कौन थीं MasterChef México कंटेस्टेंट Yanin Campos? जिनकी कार एक्सीडेंट में मौत

Who was Yanin Campos: मशहूर टिकटॉकर और मास्टरशेफ मेक्सिको की एक्स कंटेस्टेंट यानिन कैंपोस का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। आइए जानते हैं कि कौन थीं यानिन कैंपोस?

Yanin Campos

Yanin Campos कौन थीं? image credit- instagram

Who was Yanin Campos: मशहूर टिकटॉकर और मास्टरशेफ मेक्सिको की एक्स कंटेस्टेंट यानिन कैंपोस का निधन हो गया है। एक भयंकर कार एक्सीडेंट में यानिन कैंपोस की मौत हो गई है। यानिन कैंपोस के निधन से फैंस और फैमिली बेहद मायूस हो गए हैं। हर कोई यानिन कैंपोस के बारे में जानना चाहता है। आइए जानते हैं कि कौन थीं यानिन कैंपोस?

कौन थीं यानिन कैंपोस?

यानिन कैंपोस की बात करें तो ईऑनलाइन के अनुसार वो एक पॉपुलर टिकटॉकर थीं। साल 2018 में यानिन कैंपोस ने मास्टरशेफ मेक्सिको के चौथे सीजन में भाग लिया था। इस दौरान उन्होने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इस कुकिंग शो में यानिन 6वें नंबर पर रही थीं। यानिन कैंपोस की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। कैंपोस को इंस्टाग्राम पर 76.2K लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, साल 2023 से यानिन, इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं थी।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, अब यूजर्स यानिन के पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि रेस्ट इन पीस। दूसरे यूजर ने कहा कि ध्यान से ड्राइव करें। तीसरे यूजर ने कहा कि आप जहां भी रहोस खुश रहो। एक और यूजर ने कहा कि अलविदा यानिन। एक अन्य ने कहा कि भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। एक और ने लिखा कि आप जहां हैं, सेफ रहें। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने उनके पोस्ट पर किए हैं।

सोशल मीडिया पर थी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग

इसके अलावा यानिन कैंपोस की एक्स पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। एक्स पर यानिन को 43.2K लोग फॉलो करते हैं। एक्स पर यानिन का आखिरी पोस्ट 2 अगस्त को था। इस पोस्ट यानिन कैंपोस ने लिखा था कि आप जो कुछ भी सहन करते हैं उसे स्वीकार करते हैं, हम एक दूसरे के समान काम करते हैं। यानिन के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ