Friday Release: फिल्मी लवर्स के लिए फ्राइडे का दिन बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन कई सारी फिल्में थिएटरों में दस्तक देती हैं। आज 18 जुलाई का दिन भी अपने साथ फिल्मी बुफे लेकर आया है क्योंकि आज थिएटर से ओटीटी प्लेटफॉर्म तक कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। अगर आप वीकेंड पर थिएटर जाकर फिल्म देखने का मूड बना रहे हैं या फिर घर बैठकर ही अपने वीकेंड को ओटीटी के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए आज रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।
सैयारा
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म ‘सैयारा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म से अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
तन्वी द ग्रेट
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में शुभांगी दत्त, पल्लवी जोशी, जैकी श्रॉफ, करण टैकर और बोमन ईरानी हैं।
यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर एंटरटेन करने आ रहे 7 नए शो, लिस्ट में वेब सीरीज और फिल्म भी शामिल
स्पेशल ऑप्स 2
के. के. मेनन और करण टैकर की थ्रिलर वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स सीजन 2’ लंबे इंतजार के बाद आज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दी गई है। इस सीरीज का पहला भाग साल 2020 में रिलीज हुआ था।
निकिता रॉय
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल और अर्जुन रामपाल की हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘निकिता रॉय’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने डायरेक्ट किया है।
द भूतनी
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और मौनी रॉय की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ढाई महीने बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसका प्रीमियर आज रात 8 बजे होगा।
भैरवम
साउथ एक्टर साईं श्रीनिवास बेलमकोंडा, अदिति शंकर और नारा रोहित की तेलुगु ड्रामा फिल्म ‘भैरवम’ आज जी5 पर स्ट्रीम की गई है। इसकी कहानी बचपन के तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी दोस्ती में आगे चलकर दरार आ जाती है।
कुबेर
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कुबेर’ पिछले महीने 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। आज इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है।
अनटैम्ड
योसेमाइट नेशनल पार्क पर बेस्ड अमेरिकन मर्डर-मिस्ट्री फिल्म ‘अनटैम्ड’ को आज 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। इस फिल्म में लीड रोल में सैम नील, लिली सैंटियागो और एरिक बाना नजर आए हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
9 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines