सिनेमाघरों में इन दिनों विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' से लेकर पंकज त्रिपाठी और अली फजल की 'मिर्जापुर द मूवी' जमकर कमाई कर रही है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही है. लेकिन इसी बीच करीना कपूर खान की फिल्म 'दायरा' और कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वाइब' भी रिलीज हो गई है. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार किया है.

अगर आपको भी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानना अच्छा लगता है, तो आज हम आपको हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी की कुल कमाई के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में विस्तार से.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Daayra के लिए किसने ली सबसे ज्यादा फीस, मेकर्स ने किस पर किया कितना खर्चा?

'मिर्जापुर द मूवी' ने 15वें दिन कितने का कलेक्शन किया?

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की है. यह फिल्म 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा का समय हो गया है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये छापे थे. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ का शानदार कमाई कर ली थी. हालांकि, मूवी का दूसरा हफ्ता कुछ खास नहीं रहा है. इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 55 करोड़ का बिजनेस किया है.

---विज्ञापन---

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को रिलीज हुए शुक्रवार यानी 18 सिंतबर को 15 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 15वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस मूवी के देश भर में 4,112 शोज लगे थे, जहां 17.0% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई थी. फिल्म ने 15 दिनों में 206.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन?

वहीं विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' की बात करें, तो यह फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुए हैं. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी अपनी कहानी के कारण छाई हुई है. इस धार्मिक मूवी को हर कोई काफी पसंद कर रहा है. इस फिल्म को रिलीज हुए अब तक यानी 18 सितंबर को 43 दिन हो चुके हैं. लेकिन फिल्म की कमाई में कोई फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 43वें दिन 5 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस फिल्म ने 43 दिनों में 248.38 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie ने 200 करोड़ क्लब में की एंट्री, Hanuman Ansh का कैसा हाल? जानें कलेक्शन

'दायरा' ने कितने का किया कलेक्शन?

करीना कपूर खान की फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 1.08 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, तो वहीं मूवी ने 0.90 करोड़ का बिजनेस किया है. इस फिल्म के देश भर में कुल 2,283 शोज लगे थे. 

---विज्ञापन---