मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की अपकमिंग फिल्म फिल्म ‘फ्रेडी’ का (Freddy teaser) पहला टीज़र सामने आ गया है। इसमें उन्हें एक शर्मीले दिखने वाले, इंट्रोवर्ट डेंटिस्ट के रूप में दिखाया गया है, जिसका नाम है फ्रेडी गिनवाला।
हालांकि, टीजर में जैसे जैसे हम आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे वो एक सीरियल किलर प्रतीत होता है। फ्रेडी का निर्देशन शशांक घोष ने किया है, जो 2 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। टीज़र बैकग्राउंड में भयानक और सस्पीशियस म्यूजिक सुनाई दे रहा है।
इसके साथ स्क्रीन पर इस इंट्रोवर्ट डेंटिस्ट के बारे में कुछ गुणों लिखकर आते हैं, जो बताते हैं कि फ्रेडी जो एक डेंटिस्ट है वो ‘अकेला, भोला, घबराया हुआ, ईमानदार, अंतर्मुखी, शर्मीला’ दांतों का डॉक्टर है। वह दिन में क्लीनिक में मरीजों का इलाज करता नजर आ रहा है। जबकि रात में, वो एक हत्यारे के रूप में बदल जाता है। इतना ही नहीं वो एक शव को जंगल में ले जाते हुए ही नजर आ रहा है।
टीजर में डेंटिस्ट फ्रेडी यानी कार्तिक आर्यन खौफनाक मुस्कान से सबको चौंकाते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ हो रहा है कि शायद वो साइको-किलर हैं। 1 मिनट से ज्यादा के टीजर वीडियो में वह खुद से बात करते, मुस्कुराते हुए और यहां तक कि चांद पर चलते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए, कार्तिक ने लिखा, “#Freddy अपॉइंटमेंट्स की दुनिया में आपका स्वागत है 2 दिसंबर 2022 को आ रहा है।”
टीजर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “वाह।” “अब दिस इज़ वर्थ वेट” दूसरे ने लिखा, “तुमने अभी इसे मार डाला।” गजराज राव और डिनो मोरिया जैसी हस्तियों ने भी अभिनेता की प्रशंसा की
भूल भुलैया 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद ‘फ्रेडी’ कार्तिक की पहली फिल्म है। फिल्म में अलाया एफ भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा, कार्तिक अगली बार शहजादा में दिखाई देंगे, जो लुका चुप्पी के बाद कृति सनोन के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। इसके अलावा कियारा आडवाणी के साथ वो सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक भी उनकी पाइपलाइन में है।
कुछ समय पहले उन्होंने ‘आशिकी 3’ का भी हिस्सा होने का ऐलान किया है। हालांकि, उनके अपोजिट कौन होगा इससे अबतक पर्दा नहीं हटा है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines