Miss Universe Bollywood Debut: हिंदी सिनेमा में किसी नई हसीना की एंट्री हो और इसकी चर्चा ना हो ये तो नहीं हो सकता। साल 2025 में पूर्व मिस यूनिवर्स बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। अब कुछ लोगों के मन में सवाल है कि ये हसीना किसके साथ अगले साल नजर आने वाली हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं…
बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार
दरअसल, आज यानी 12 दिसंबर को फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में पूर्व ब्यूटी पेजेंट हरनाज संधू के बॉलीवुड डेब्यू की अनाउंसमेंट की गई है। जी हां, साल 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधू हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि #मिसयूनिवर्स से #बाघीयूनिवर्स तक!, हमारा नया #NGETalent, #Baaghi4 में द रिबेल @HarnaazKaur #SajidNadiadwal’s #Baaghi4 डायरेक्टड बाई @NimmaAHarsha 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
नेगेटिव लीड रोल में संजय दत्त
बता दें कि हरजान संधू फिल्म में सोनम बाजवा के बाद दूसरी फीमेल लीड हैं। इस फिल्म में संजय दत्त भी नेगेटिव लीड की रोल आने वाले हैं। हाल ही में संजय का पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जो फैंस को बेहद पसंद भी आया। 18 नवंबर को टाइगर ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी की थी।
फिल्म का चौथा पार्ट होगा रिलीज
बताते चलें कि इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2016 में आया था, जिसमें टाइगर और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। इसके बाद साल 2018 में इसका दूसरा पार्ट और साल 2020 में फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज किया गया था। वहीं, अब लोगों को इस फिल्म के चौथे पार्ट के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
इसके साथ ही अगर हरनाज की बात करें तो वो मिस यूनिवर्स जीतने वाली वो भारत की तीसरी फीमेल हैं। हरनाज ने इससे पहले साल 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब का ताज अपने नाम किया था, वो फेमिना मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता में सेमीफाइनलिस्ट थीं। बता दें कि हरनाज का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले में 2006 में हुआ था। हालांकि हरनाज इंग्लैंड चली गई थी और दो साल बाद भारत लौटीं और चंडीगढ़ में बस गईं। मिस यूनिवर्स बनने से पहले संधू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल कर रही थीं। वहीं, अब वो बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- Sunny Deol को किससे लगा डर? क्यों दो घंटे तक सेट से हुए गायब? बोले- मैं वाशरूम से…
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
6 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
10 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
12 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
13 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
14 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines