Flop Movies Hit On OTT: बॉलीवुड की कुछ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ऐसी पछाड़ मिलती है, जिसके बाद मेकर्स और स्टार्स अक्सर खून के आंसू रोने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि थिएटर्स में अगर कोई फिल्म नहीं चली, तो इसका मतलब है कि उसकी कहानी में कोई कमी है। इस बात को ओटीटी ने सच साबित कर दिया है। दरअसल, बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिनकी थिएट्रिकल रिलीज के दौरान सिर्फ निराशा मिली, लेकिन जब इन्हें ओटीटी पर उतारा गया तो फैंस का प्यार देख सभी चौंक गए।
Laapataa Ladies
आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन हाउस में बनी ‘लापता लेडीज’ जिसे एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) के साथ प्रोड्यूस किया है, वो जब थिएटर में रिलीज हुई तो उसे देखने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा था। लेकिन जैसे ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी ये चर्चा में आ गई। इस सिम्पलिसिटी भरी कहानी को दर्शकों ने सिर-आंखों पर रखा और व्यूज के मामले में ‘लापता लेडीज’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
Jersey
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म ‘जर्सी’ को थिएटर में वो कामयाबी नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इस निराशा के बाद जब फिल्म ओटीटी पर आई तो सभी चौंक गए। दरअसल, ओटीटी पर ‘जर्सी’ को फैंस का बेशुमार प्यार मिला और सभी की मेहनत रंग लाई।
Dunki
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (ShahRukh Khan) ने कई सालों बाद जब फिल्मों में कमबैक किया तो उनकी मूवीज ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हालांकि, ‘जवान’ और ‘पठान’ की कामयाबी के बीच ‘डंकी’ कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई। ये बात अलग है कि जब ये ओटीटी पर आई तो दर्शकों ने इसे जमकर देखा और इसकी तारीफ भी की। व्यूज के मामले में ‘डंकी’ ने ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: Zareen Khan का क्यों हुआ ब्रेकअप? रिश्ते में आई खटास तो सोशल मीडिया पर बना ली दूरी?
Gumraah
‘गुमराह’ एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) डबल रोल में थे। 7 अप्रैल 2023 को ये फिल्म थिएटर में आई थी, लेकिन इसे देखने में लोगों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन 4 जून 2023 को इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। ओटीटी पर इस फिल्म को लोगों का काफी अटेंशन मिला। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ये फिल्म छा गई।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
16 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
17 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
22 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
22 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
23 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
23 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines